इटली में ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी ट्रेन, 2 की मौत, 18 घायल

नॉर्दन इटली के शहर तूरिन में बुधवार को एक ट्रेन हादसा हुआ है और इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बड़ा सा ट्रे पटरियों के बीच में फंस गया। देर रात तक बचाव कार्य जारी था ताकि सभी फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला जा सके।

रोम। नॉर्दन इटली के शहर तूरिन में बुधवार को एक ट्रेन हादसा हुआ है और इसमें अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बड़ा सा ट्रे पटरियों के बीच में फंस गया। देर रात तक बचाव कार्य जारी था ताकि सभी फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला जा सके। इटली की न्‍यूज एजेंसी एएनएसए की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली मौत ट्रेन के इंजीनियर की हुई जो कि रात करीब 11:20 बजे ट्रक में फंस गया था। यह ट्रेन तूरिन से इवेरिया जा रही थी।

italy-train-accident

बंद गेट से टकराया ट्रक

गंभीर रूप से घायल दो व्‍यक्तियों को बाद में हेलीकॉप्‍टर से एक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं और इसके पास से लिथुनिया की लाइसेंस प्‍लेट मिली है। यह एक कार्गो ट्रक था और इसमें क्‍या सामान था इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आरएफआई रीजनल रेलरोड की ओर से कहा गया है कि रेल के बैरियर्स को ट्रेन के आने से पहले गिरा दिया गया था लेकिन पता नहीं किन वजहों से ट्रक बैरियर में जा टकराया और ट्रैक में फंस गया। इस एक्‍सीडेंट में ट्रेन की तीन बोगियां पलट गईं। हादसे में घायल एक लड़की ने अपना अनुभव बताया और कहा कि उसे ऐसा लगा कि जैसे किसी ने पीछे से उसे धक्‍का दिया हो। इस लड़की के पैर में फ्रैक्‍चर है और इसकी मानें तो इसे एक बार को लगा था कि इसकी जान नहीं बचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+