मिस्र के सोहाग में दो ट्रेनों में भीषण टक्कर, 32 लोगों की मौत, 60 सेज्यादा घायल
काहिरा। मिस्र के सोहाग शहर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। शुक्रवार को दो ट्रेनें यहां आपस में टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा घायल घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। ऐसे में आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

Recommended Video
मिस्र के मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मिस्र की राजधानी काहिरा से करीब 460 किलोमीटर दक्षिण में सोहाग शहर में दो ट्रेनों में टक्कर हुई। दोनों ही ट्रेनें काफी रफ्तार से चल रही थीं, जिस समय ये दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोर से हुई की कई डिब्बे पटरी से उतरकर उल्टे हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचा और युद्धस्तर पर लोगों को निकालने का काम चलाया जा रहा है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दुर्घटना में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि जितना भयंकर ये हादसा है, उसे देखते हुए 100 से ज्यादा जानें इसमें जा सकती हैं।
ये भी पढ़िए- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत, अस्पताल में भर्ती किए गए












Click it and Unblock the Notifications