सीने में दर्द की शिकायत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति को आर्मी अस्पताल में एडमिट किया गया है। दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया है कि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उनको यहां लाया गया। उनके सभी रूटीन चेकअप किए गए हैं और वो फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति की सेहत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। पीएम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात की। उन्होंने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications