Pakistan: पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस ईरान में पलटी, हादसे में 35 लोगों की मौत, 18 घायल

Pakistan News: डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के यज़्द में एक चेकपोस्ट पर बस पलटने से कम से कम 35 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, स्थानीय आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह ने बताया है, कि दुर्घटना मंगलवार रात मध्य ईरानी प्रांत यज़्द में हुई। तीर्थयात्री अरबईन की याद में इराक जा रहे थे, जो 7वीं शताब्दी में एक शिया मौलवी की मृत्यु के 40वें दिन मनाया जाता है।

Pakistan bus accident today

दूसरी तरफ, ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 28 है और घायलों के इलाज के लिए शहर भर के अस्पतालों में आपातकाल लगा दिया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, बस ताफ्तान-देहशीर चेक पॉइंट के पास पलट गई और उसमें आग लग गई।

बस में 53 यात्री सवार थे और यह दुर्घटना कल रात हुई। पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लारकाना के रहने वाले क़ोम मदरसा के छात्र मौलाना शाह मुराद शरीफ़ी ने जियो टीवी से बात करते हुए कहा, कि तीर्थयात्रियों के काफिले में दो बसें शामिल थीं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 52 यात्री सवार थे। वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, कि पांच से छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बस के ज़्यादातर यात्री गंभीर हालत में हैं और उनका स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+