हवाई हमले में शीर्ष तालिबान कमांडर समेत मारे गए 11 आतंकी

पेशावर। पूर्वी अफगानिस्तान में एक ऑपरेशन के दौरान शीर्ष पाकिस्तानी तालिबान कमांडर को मार गिराया गया है। उसके साथ 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। पेशावर में आतंकी संगठन के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में बयान जारी किया है।

Pakistani Taliban commander

बताया जा रहा है कि तहरीएक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक को अफगान और NATO सेना के संयुक्त हवाई हमले में मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में तारिक का बेटा और 9 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।

सिर पर था 2 करोड़का इनाम
2 करोड़ रुपये का इनामी आतंकी तारिक, रईस खान के नाम से भी जाना जाता है। उसकी मौत शनिवार को हुई है। तारिक 2009 से 2013 तक TTP का मुख्य प्रवक्ता और पूर्व TTP प्रमुख हकीमुल्ला महसूद का खास था। हकीमुल्ला को 2013 में अमेरिकी हवाई हमले में पाकिस्तान में मार गिराया गया था।

TTP में हुए थे दो टुकड़े
2014 में TTP बिखर कर दो गुटों में बंट गया। साउथ वजीरिस्तान से जुड़े बड़े समूह ने TTP पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। उस ग्रुप का लीडर खान सईद सजना था, जिसने अपने नाम से ही गुट बना लिया था। सजना की भी अफगानिस्तान में हवाई हमले में मौत की खबर बीते साल आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+