Top 10 Toughest Exams in the World 2024: दुनिया की 10 सबसे मुश्किल परीक्षाएं, पास करने में निकल जाएगा पसीना!
Top 10 Toughest Exams in the World 2024: परीक्षाएं छात्रों के जीवन का अभिन्न अंग होती हैं और कुछ परीक्षाएं ऐसी होती हैं, जिसे पास करना ना सिर्फ गर्व की बात होती है, बल्कि वो किसी छात्र के जीवन की धारा को हमेशा के लिए बदल देती हैं।
सरकारी क्षेत्र में नौकरी हो या निजी क्षेत्र नौकरी.. उम्मीदवारों को परीक्षाओं के कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, जिसमें लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू प्रोसेस शामिल होते हैं। खासकर, जितने ज्यादा उम्मीदवार होते हैं, परीक्षा का स्तर उतना ज्यादा कठिन होने की संभावना होती है।

इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे क्रैक करना हर किसी के वश की बात नहीं नहीं है।
10- अमेरिका का CFA एग्जाम
चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट यानि CFA एग्जाम.. दुनिया भर के इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल्स ये कोर्स करना चाहते हैं और ये कोर्स, फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में दुनिया का सबसे सम्मानित और मान्यता प्राप्त होता है, लिहाजा इसकी परीक्षा काफी कठिन है।
CFA एग्जाम को पास करने वाले छात्रों को CFA इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है और इस कोर्स के तीन लेवल होते हैं। CFA Level 1, CFA Level 2, CFA Level 3 और तीनों लेवल को पास करना आवश्यक होता है। लेकिन, ज्यादातर छात्र तीनों लेवल को पास करने में नाकाम हो जाते हैं।
09- Mensa International
मेन्सा इंटरनेशनल की स्थापना 1946 में की गई थी और ये एक परीक्षा नहीं है, बल्कि ये एक तरह से सोसाइटी है, जो देश की सामान्य आबादी से 2 प्रतिशत ऊपर अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें इसमें शामिल किया जाता है। ये सोसाइटी पॉलिटिकल या फिर नस्लीय नहीं है और ये हर तरह के धार्मिक भेदभाव से भी अलग है और इसे बुद्धिमानों की सोसाइटी कहा जाता है। यानि, इस एग्जाम को पास करने वालों को लेकर कहा जाता है, कि वो आम लोगों के मुकाबले 2 प्रतिशत ज्यादा बुद्धिमान हैं।
ये परीक्षा कितना कठिन है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि 1946 में स्थापना के बास से दुनियाभर के 90 देशों के सिर्फ 1 लाख 45 हजार लोग ही इस परीक्षा को पास कर पाए हैं। इस सोसाइटी का मकसद मानवता की भलाई करने के साथ साथ रिसर्च को बढ़ावा देना और अपने सदस्यों के लिए बौद्धिक और सामाजिक वातावरण बनाना है।
और आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि भारत में करीब 1500 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया है और इस सोसाइटी के सदस्य बने हैं।
08- CCIE (Cisco Certified Internetwork Expert)
सिस्को सर्टिफाइड इंटरनेटवर्क एक्सपर्ट (CCIE certification) सीनियर नेटवर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया टेक्निकल सर्टिफिकेशन सीरिज है, जिसका मकसद बेहतरीन नेटवर्किंग प्रोशेनल्स का निर्माण करना है। CCIE सर्टिफिकेशन 6 अलग अलग सीरिज में विभाजित किए गये हैं, जिसमें कोलेबोरेशन, डेटा सेंटर, राउटिंग एंड स्वीचिंग, सिक्योरिटी, सर्विस प्रोवाइडर और वायरलेस शामिल हैं।
ये सर्टिफिकेशन कोर्स अमेरिका का है और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है, जिसमें हर साल 8 हजार छात्र पास होते हैं, जबकि इस परीक्षा को सिर्फ 26 प्रतिशत छात्र ही पास कर पाते हैं।
07- ICAI CA/ ICMAI CMA Exams
भारत के चार्टर्ड अकाउंटेंसी को दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं में रखा गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित परीक्षा, जिसे CA एग्जाम भी कहा जाता है, उसे कॉस्ट एंड मैनेजमेंट (CMA) परीक्षा, जिसका आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) करता है, उसके साथ सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना गया है।
ये परीक्षा अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, कॉस्ट मैनेजमेंट, फाइनेंस एंड टेक्सेसन में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए आयोजित होते हैं और इन दोनों परीक्षाओं को पास करना अत्यधिक कठिन माना जाता है। कई छात्र सालों की मेहनत के बाद भी इसे पास करने में नाकाम हो जाते हैं।
CA फाइनल पास करने वालों का प्रतिशत नवंबर 2023 में सिर्फ 9.42 प्रतिशत था, जबकि CMA फाइनल पास करने वालों का प्रतिशत दिसंबर 2023 में 25.76 था।

06- Master Sommelier Diploma Exam
मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा परीक्षा में तीन भाग होते हैं और इसे भी दुनिया के टॉप-10 कठिन परीक्षाओं में एक माना गया है। इस परीक्षा के तीन पार्ट्स होते हैं, एक थ्योरी परीक्षा, जिसमें सिर्फ मौखिक सवाल पूछे जाते हैं। दूसरा डिडक्टिव टेस्ट और तीसरा प्रैक्टिकल वाइन टेस्ट एग्जाम। इस परीक्षा को पास करने के लिए तीनों परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। इसमें छात्रों के टेक्निकल स्किल के साथ साथ उसकी सामाजिक क्षमता को भी परखा जाता है।
जो छात्र एडवांस्ड सोमेलियर परीक्षा (औसतन लगभग 25%-30%) उत्तीर्ण करते हैं, वे मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा परीक्षा देने के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं। मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा परीक्षा-थ्योरी के लिए पास करने का प्रतिशत सिर्फ 10% है।
ये परीक्षा में अमेरिका में आयोजित होते हैं और पार्ट-1 परीक्षा के लिए 50 मिनट का वक्त मिलता है, पार्ट-2 के लिए भी 50 मिनट का वक्त होता है और पार्ट-3 के लिए सिर्फ 25 मिनट वक्त मिलता है।
05- GRE एग्जाम
ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जाम (GRE) परीक्षा का आयोजन ETS करता है और इसमें मल्टीपल च्वाइस सवाल होते हैं। ये परीक्षा दुनियाभर के प्रोफेशनल बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए आयोजित किए जाते हैं। विदेशों में एमएस स्टडीज या एमबीए की पढ़ाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जीआरई टेस्ट सबसे लोकप्रिय परीक्षा है। GRE का पूरा नाम ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन है। ईटीएस, जीआरई परीक्षा साल भर में कई बार आयोजित की जाती है और उम्मीदवार परीक्षा की 'जीआरई एट होम' सुविधा का विकल्प चुनकर अपने मनमाफिक एग्जाम सेंटर पर परीक्षा दे सकते हैं।
इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे 45 मिनट की होती है और दुनियाभर के MBA कॉलेजों में इस परीक्षा को मान्यता मिली हुई है। इस परीाक्षा का शुल्क 22 हजार 500 रुपये होता है।
04- GATE परीक्षा
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE, एक नेशनल लेवल ऑनलाइन एग्जाम है, जो इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर चुके छात्रों के लिए होता है। मास्टर इन टेक्नोलॉजी (एमटेक) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) में सीधे पीएचडी प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs) और भारत भर के अन्य संस्थान/विश्वविद्यालय, GATE का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के लिए भी करते हैं। GATE को भारत और दुनिया में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
साल 2022 में 8,45,432 छात्रों ने GATE परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 1,12,678 छात्र ही पास हो पाए।
03- सिविल सर्विस परीक्षा
सिविल सर्विल परीक्षा को सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना गया है और ये परीक्षा उन लोगों के लिए होता है, जो प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते हैं। सिविल सेवा परीक्षा, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) आयोजित करता है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (IAS), भारतीय पुलिस सेवाओं (IPS), विदेश सेवा समेत कई और प्रशासनिक सेवाओं में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए तीन चरणों, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में आयोजित किए जाते हैं।
इस परीक्षा को पास करने का परसेंटज सिर्फ 0.2 प्रतिशत है।
02- IIT JEE Advanced
IIT JEE Advanced भारत के साथ साथ दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। IIT में एडमिशन के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता है। IIT JEE Advanced एक नेशनल लेवल एग्जाम है और इंजीनियरिंग, साइंस एंड आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट होने के लिए ये IIT का दरवाजा खोलता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को साइंस सब्जेक्ट से 12वीं में पास होना चाहिए।
IIT एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले IIT मेन्स परीक्षा को पास करना होता है और इसकी पुरीक्षा अवधि 3 घंटे की होती है। साल 2022 में इस परीक्षा में सिर्फ 1,55,538 छात्र ही बैठ पाए थे, जिनमें से 26.17 प्रतिशत छात्र ही पास कर पाए थे।
01- Gaokao Exam- China
दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली नेशनल कॉलेज प्रवेश परीक्षा (NCEE), जिसे चीन में गाओकाओ परीक्षा कहा जाता है, ये उन छात्रों के लिए एक कॉलेज प्रवेश परीक्षा है, जो हाई स्कूल के अंतिम वर्ष में हैं। प्रतिवर्ष दो दिनों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के दौरान कहा जाता है, कि इस दौरान पूरा चीन ठहर जाता है। जो छात्र स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें गाओकाओ परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। जून की शुरुआत में आयोजित गाओकाओ परीक्षा में पास करने वाले छात्रों के सामने ना सिर्फ एक बेहतरीन कैरियर होता है, बल्कि फिर वो एक अच्छी शादी का सपना भी पाल सकते हैं।
ये परीक्षा दो दिन आयोजित किए जाते हैं और दोनों दिन मिलाकर परीक्षा की अवधि 9 घंटे की होती है। इसमें हर साल करीब एक करोड़ 20 लाख छात्र शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications