Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया की टॉप-10 आर्मी वाले देश कौन कौन हैं? जानिए भारत, पाकिस्तान समेत शक्तिशाली देशों की ताकत

Top 10 Powerful Countries In The World By Military Strength: इस वक्त जब दुनिया काफी तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और जब कई युद्ध चल रहे हैं, तो देशों के लिए अपनी सेना को मजबूत बनाना काफी जरूरी हो जाता है।

अपनी मजबूत सेना के आधार पर कोई भी देश अपनी महत्वपूर्ण वैश्विक स्थिति बनाते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली सेना वाले देशों के बारे में बताने वाले हैं। इस रिपोर्ट को हमने ग्लोबल मिलिट्री रैंकिंग की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया है।

Top 10 Powerful Countries In The World By Military Strength

ग्लोबल मिलिट्री रैंकिंग, ग्लोबल फायरपावर (जीएफपी) द्वारा निर्धारित की जाती है और पावरइंडेक्स (PwrIndx) के जरिए इसकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। यह रैंकिंग किसी देश की सैन्य ताकत के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 60 से ज्यादा फैक्टर्स के विस्तृत मूल्यांकन पर आधारित है।

नंबर-10 पर इटली

इटली 0.1973 के पावर इंडेक्स के साथ सैन्य ताकत के मामले में टॉप-10 देशों में 10वें स्थान पर आता है। इटली, शीर्ष वैश्विक ताकतों के बीच अपनी तैयारियों और रक्षा क्षमताओं, हवाई टैंकर विमानों के मजबूत बेड़े, हेलीकॉप्टर की ताकत, अटैक विमान क्षमता और ऑपरेशनल विमान वाहक युद्धपोतों के बेड़े को संचालित करता है। जनवरी 2023 तक, इटली के पास 404 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा था, जिसमें 58 स्ट्राइक हेलीकॉप्टर्स थे। इसके अलावा, इटली के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर भी हैं। जो इसकी मजबूत नेवी क्षमता के बारे में बताता है।

नंबर-9 पर फ्रांस

मामूली गिरावट के साथ फ्रांस 0.1848 के पावर इंडेक्स के साथ नौवें स्थान पर है। इसके पास अब भी एक दुर्जेय सेना है, जो अपनी रणनीतिक क्षमताओं और वैश्विक योगदान के लिए जानी जाती है। देश ने विभिन्न पहलुओं में दक्षता का प्रदर्शन किया है, जिसमें हवाई टैंकर विमानों का व्यापक बेड़ा, पर्याप्त हेलीकॉप्टर और विध्वंसक युद्धपोतों की एक महत्वपूर्ण संख्या शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के पास 438 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है, जिसमें 69 असॉल्ट हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, देश के पास 10 विध्वंसक युद्धपोतों का बेड़ा है। ये आंकड़े, जनवरी 2023 के हैं।

नंबर-8 पर जापान

पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी गिरावट के साथ, जापान ने एक अच्छी तरह से सुसज्जित और तकनीकी रूप से एडवांस सैन्य बल बनाए रखते हुए 0.1711 के पावर इंडेक्स के साथ आठवां स्थान हासिल किया है। जनवरी 2023 तक, जापान की सैन्य ताकत एक महत्वपूर्ण शस्त्रागार से भरी है, जिसमें 1,400 से ज्यादा सैन्य विमान और 111,000 से ज्यादा सैन्य वाहनों का विशाल बेड़ा है। ग्लोबल मिलिट्री इंडेक्स के आकलन के अनुसार, जापान 0.1711 स्कोर के सकाथ आठवें नंबर पर आता है, जो जापान की प्रभावशाली सैन्य शक्ति को दर्शाता है।

नंबर-7 पर पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी मजबूत सैन्य क्षमता के साथ टॉप-10 देशों की लिस्ट में शामिल है। पाकिस्तान 0.1694 के पावर इंडेक्स के साथ सातवें स्थान पर मजबूती से खड़ा है, जो इस क्षेत्र में उसकी बढ़ती सैन्य क्षमताओं और प्रभाव को उजागर करता है। जनवरी 2023 तक, पाकिस्तान के पास 3,700 से ज्यादा टैंक, 1,400 सैन्य विमान, नौ परिचालन पनडुब्बियां और 654,000 सक्रिय सैन्य कर्मियों की एक मजबूत सेना सहित पर्याप्त शस्त्रागार हैं।

हालांकि, रैंकिंग में पाकिस्तान की बढ़त का श्रेय सिर्फ उसकी सैन्य ताकत को नहीं दिया गया है। इस वर्ष के मूल्यांकन में उसके प्राकृतिक संसाधनों और भौगोलिक महत्त पर भी जोर दिया गया है। इन मानदंडों में सैन्य सेवा के लिए कुल योग्य जनसंख्या, समग्र सक्रिय सैन्य जनशक्ति और विमान बेड़े की समग्र ताकत जैसे पहलू शामिल थे।

नंबर-6 पर दक्षिण कोरिया

छठे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया, 0.1505 के पावर इंडेक्स के साथ अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और तैयारियों को प्रदर्शित करते हुए मजबूत सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। दक्षिण कोरिया के पास एक मजबूत सेना है, जो उसने उत्तर कोरिया की आक्रामकता से मुकाबला करने के लिए बनाए हैं। आकलन के हिसाब से, दक्षिण कोरिया ने विमान बेड़े की ताकत, बख्तरबंद लड़ाकू वाहन बेड़े की ताकत और हेलीकॉप्टर क्षमताओं जैसी श्रेणियों में शीर्ष पांच में स्थान हासिल किया।

जनवरी 2023 तक, दक्षिण कोरिया के पास 133,000 से ज्यादा सैन्य वाहन और 739 हेलीकॉप्टरों सहित एक बड़ा शस्त्रागार था, जिसमें 112 स्ट्राइक हेलीकॉप्टर भी शामिल थे। ग्लोबल फायरपावर ने दक्षिण कोरिया को 0.1505 का पावर इंडेक्स स्कोर दिया है, जो देश की पर्याप्त सैन्य क्षमताओं को उजागर करता है।

नंबर-5 पर यूनाइटेड किंगडम

पांचवें स्थान पर मौजूद यूनाइटेड किंगडम 0.1435 के पावर इंडेक्स के साथ एक मजबूत सैन्य बल रखता है, जो उसके लगातार डिफेंस इन्वेस्टमेंट और रणनीतिक क्षमताओं को दर्शाता है। वर्तमान में, यूके के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, जो चीन, इटली और भारत की लिस्ट में उसे रखता है। हालांकि, फिर भी अमेरिका, जिसके पास 11 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, उसके मुकाबले यूके के पास सिर्फ 2 एयरक्राफ्ट कैरियर ही हैं। इसके अलावा, यूके के पास दुनिया के कुछ अन्य देशों में बंदरगाह हैं, जो उसे मजबूत रणनीतिक पहुंच देती है। व वहीं, इसकी वायुसेना भी काफी मजबूत है।

Top 10 Powerful Countries In The World By Military Strength

नंबर-4 पर भारत की मजबूत सेना

चौथे स्थान पर प्रभावशाली छाप छोड़ते हुए, भारत ने 0.1025 का पावर इंडेक्स हासिल करते हुए पर्याप्त सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। भारत की सशस्त्र सेनाएं असाधारण विकास और मजबूत रक्षा बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करती हैं। भारत का प्रभाव उसकी जनसंख्या के पर्याप्त आंकड़ों से स्थापित होता है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स द्वारा किए गए मूल्यांकन में, भारत ने अपनी उपलब्ध जनशक्ति, सक्रिय और विविध सैन्य कार्यबल और अर्धसैनिक संसाधनों की गुणवत्ता के कारण प्रमुख स्थान हासिल किया। जनवरी 2023 तक, भारत के पास 15 लाख सक्रिय सैनिक हैं, जो एडवांस हथियारों से लैस हैं। इसके अलावा, भारत के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर, राफेल और सुखाई जैसे लड़ाकू विमानों का भी संचालन करता है।

नंबर-3 पर चीन की सेना

तीसरे स्थान पर काबिज चीन 0.0722 के पावर इंडेक्स के साथ महत्वपूर्ण सैन्य ताकत का दावा करता है, जो इसकी विशाल रक्षा क्षमताओं और विकसित हो रही रणनीतिक प्रगति को दर्शाता है। अप्रैल 2023 तक, वैश्विक रिपोर्टों से पता चलता है चीन के पास करीब 25 लाख सैनिक हैं। वहीं, चीन के पास 50 बड़े युद्धपोत और 78 पनडुब्बियों का बेड़ा है। वहीं, चीन ने इस साल तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी समुद्र में ऑपरेशन के लिए उतार दिया है।

नंबर-2 पर रूस का स्थान

दूसरे स्थान पर मौजूग रूस ने 0.0714 का पावर इंडेक्स हासिल करते हुए मजबूत सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया। हालांकि, पिछले 2 सालों से ज्यादा वक्त से यूक्रेन युद्ध में शामिल रूस की सैन्य क्षमता को काफी नुकासना पहुंचा है, लिहाजा माना जा रहा है, कि अगले साल के इंडेक्स में रूस, चीन से पिछड़ सकता है। रूस के पास अभी भी करीब 4100 लड़ाकू विमान हैं, जबकि इसके पास करीब 13 लाख सेना के जवान हैं। इसके अलावा रूस के पास करीब 65 पनडुब्बियां हैं, जबकि रूस के पास 14,777 बैटल टैंक हैं। वहीं, रूस के पास फिफ्थ जेनरेशन लड़ाकू विमानों का मजबूत बेड़ा होने के साथ साथ बैलिस्टिक मिसाइलों का भी भंडार है।

नंबर-1 पर अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका, विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली सैन्य बल की कमान संभालता है। ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, 0.0712 के पावर इंडेक्स के साथ, यह रक्षा प्रौद्योगिकियों और सशस्त्र बलों में अद्वितीय क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। अप्रैल 2023 तक, संयुक्त राज्य अमेरिका कई महत्वपूर्ण दृष्टिकोणों से अग्रणी होकर दुनिया भर में एक प्रमुख स्थान रखता है।

अमेरिका के सैन्य शस्त्रागार में 92 युद्धपोत, 11 एयरक्राफ्ट कैरियर, 13,300 विमान और 983 हमलावर हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इसके अलावा, संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे ज्यादा बजट अपनी सेना पर खर्च करता है। अमेरिका का सैन्य बजट 761 अरब डॉलर से ज्यादा है, जो चीन से तीन गुना ज्यादा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+