NEET नहीं निकाल पाएं तो घबराए नहीं.. इन 10 देशों में काफी कम फीस में करें MBBS, भारतीय छात्रों के लिए मौका
Cheapest Countries for MBBS for Indian Student: डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाले छात्र, जो NEET परीक्षा पास करने में नाकाम रहे हैं, वो हतोत्साहित ना हों, आपके लिए अभी भी अपने सपने को साकार करने का मौका है। कई देश ऐसे हैं, जो काफी कम फीस पर MBBS करवाते हैं और ऐसे देश आपकी डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर सकते हैं।
खासकर भारतीय छात्रों के लिए ये देश काफी बेहतर हैं, क्योंकि भारत के साथ इन देशों के ताल्लुकात काफी अच्छे हैं और भारतीय लोगों ने इन देशों में काफी अच्छी छवि बनाकर रखी है, जिससे वहां भारतीय लोगों को काफी इज्जत, मान और सम्मान मिलता है।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट से पता चलता है, कि साल 2020 में जहां भारत से 2 लाख 61 हजार 406 छात्र पढ़ने के लिए विदेश गए, वहीं साल 2021 में कोविड संकट की वजह से ये आंकड़ा काफी कम हो गया है और सिर्फ 71 हजार 769 छात्र ही पढ़ने के लिए विदेश जा सके। लेकिन, पढ़ने के लिए विदेश जाने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा छात्र मेडिकल फील्ड से थे।
सबसे ज्यादा भारतीय छात्र विदेशों में जाकर MBBS की पढ़ाई करते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह ये है, कि कई देशों में फी स्ट्रक्चर काफी कम है।
आइये उन 10 देशों और कॉलेजों के बारे में जानते हैं, जहां आप भी जाकर कम फीस में डॉक्टरी की पढ़ाई कर सकते हैं।
विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए टॉप-10 सबसे सस्ते विश्वविद्यालय और देश
Yong Loo Lin School of Medicine - Singapore
University of Copenhagen - Denmark
University of Bern - Switzerland
Dalhousie University - Canada
University of Dundee - UK
University of Manchester - UK
University of Bristol - UK
Shantou University - China
Bashkir State Medical University - Russia
Kharkiv National Medical University - Ukraine
आइये जानते हैं, कि इन कॉलेजों में पढ़ने के लिए आपको कितने फीस देने पड़ेंगे।
1. National University of Singapore- Yong Loo Lin School of Medicine
एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सबसे पसंदीदा और सबसे सस्ते देशों में से एक सिंगापुर है। सस्ती फीस, बेहतरीन पढ़ाई और मेडिकल फैसिलीटीज के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है।
World University Rankings- Medicine 2024- 24
Course Duration- 5 years
Academic Reputation- 86.8
International Students Ratio- 70.3
Average Tuition Fees- 37,05,841 INR/year
2. University of Copenhagen
कोपेनहेगन विश्वविद्यालय (डेनमार्क) भारतीय छात्रों के लिए कम लागत पर विदेश में MBBS की पढ़ाई करने के लिए एक और लोकप्रिय विकल्प है। यहां पर छात्र MBBS और पीजी की पढ़ाई भी कर सकते हैं।
World University Rankings- Medicine 2024- 41
course offered- Bachelor of Medicine
Course Duration- 3 years
Academic Reputation- 72.5
International Students Ratio- 25.9
Average Tuition Fees- 5,41,000 INR/year
3. University of Bern- Switzerland
भारतीय छात्रों के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सबसे सस्ते देश के बारे में विचार करते समय यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न एक और लोकप्रिय नाम है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है, कि एमबीबीएस एक स्नातक कार्यक्रम है, लेकिन स्विट्जरलैंड जैसी जगहें अपने मास्टर्स प्रोग्राम लिस्ट में एमबीबीएस को रखते हैं।
World University Rankings- Medicine 2024- 114
Popular course offered- Masters in Medicine
Course Duration- 6 years
Academic Reputation- 60.3
International Students Ratio- 44
Average Tuition Fees- 61,052 + 16,282 INR/per semester
4. Dalhousie University- Canada
डलहौजी विश्वविद्यालय भी MBBS पढ़ाई के लिए काफी नाम रखता है, जिसे दुनिया भर में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। खासकर चूंकी भारतीय छात्रों के लिए कनाडा एक बेहरीन गंतव्य स्थान रहा है, लिहाजा आप भी यहां पढ़ाई करने के बारे में सोच सकते हैं।
World University Rankings- Medicine 2024- 201-250
Popular course offered- MD
Course Duration- 4 years
Average Tuition Fees- 13,71,173 INR/year
International Students Ratio- 81.3

5. University of Dundee
डंडी विश्वविद्यालय भी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है। इस यूवनिवर्सिटी ने कई वर्ल्ड क्लास अस्पतालों से साझेदारी कर रखी है, जहां छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए भेजा जाता है।
World University Rankings- Medicine 2024- 151-200
Popular course offered- MB CHB
Course Duration- 5 years
Average Tuition Fees- 46,97, 551 INR/year
International Students Ratio- 64.6
6. University of Manchester
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय भारतीय छात्रों के लिए कम खर्च में विदेश में एमबीबीएस करने के लिए एक और लोकप्रिय विकल्प है। यह विश्वविद्यालय सबसे प्रतिष्ठित और बड़े मेडिकल स्कूलों में से एक है, जो इसे भारतीय छात्रों के बीच एक बेहतर विकल्प बनाता है।
World University Rankings- Medicine 2024- 38
Popular course offered- MB CHB
Course Duration- 5 years
Average Tuition Fees- (Year 1 and 2) (28,69, 280 INR) (47,49, 102 INR, Year 3)
Academic Reputation- 77.3
International Students Ratio- 99.3
7. University of Bristol
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल एमबीबीएस जैसी मेडिकल पढ़ाई के लिए बेहतरीन जगह है और ये यूके में काफी प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय अपने बेहतरीन लैब के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है और यह दुनिया के शीर्ष अस्पतालों के साथ बेहतरीन साझेदारी के लिए जाना जाता है।
World University Rankings- Medicine 2024- 64
Popular course offered- MB CHB
Course Duration- 5 years
Average Tuition Fees- 36,42,351 INR/year
International Students Ratio- 83.6
8. Shantou University
यदि आप पढ़ाई करने के लिए चीन जाना चाहते हैं, तो भारतीय छात्रों के लिहाज से शान्ताउ यूनिवर्सिटी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। चीन में इसे सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से एक माना गया है।
Popular course offered- Bachelor of Medicine
Course Duration- 5-6 years
Average Tuition Fees- English medium- 4,74, 451 INR/year
Chinese medium- 3,55,838 INR/year
9. Bashkir State Medical University
रूस का यह विश्वविद्यालय भी MBBS की पढ़ाई के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, जो कम लागत वाली ट्यूशन फीस की वजह से लोकप्रिय है। आप यहां रूसी या अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं।
Popular course offered- General Medicine
Course Duration- 6 years
Average Tuition Fees- 2,53,862 INR
10. Kharkiv National Medical University
हालांकि, अभी यूक्रेन युद्धग्रस्त क्षेत्र है और इसके बड़े हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो चुका है, लेकिन खार्किव, MBBS की पढ़ाई करने के लिए एक और बढ़िया विकल्प है। इस विश्वविद्यालय में मेडिकल साइंस सहित विज्ञान के क्षेत्र में कई सुविधाएं हैं। यहां के शिक्षकों में कई वैज्ञानिक हैं, जो अवार्ड विनर्स हैं।
Popular course offered- MBBS
Course Duration- 6 years
Average Tuition Fees- 2,92, 463 INR/year (English Medium)
Russian medium- 2, 08, 902 INR/year
सलाह- पिछले दिनों देखने को मिले हैं, कई विश्वविद्यायलों ने भारतीय छात्रों के साथ ठगी की है और उन्होंने फीस ले लिया, लेकिन उनका एडमिशन नहीं हो पाया। कई जगहों पर छात्रों से मोटी रकम वसूल कर एजेंट्स फरार हो गये। लिहाजा, हमारी सलाह ये है, कि एडमिशन लेने से पहले हर स्तर पर उस यूनिवर्सिटी के बारे में पता लगाए और भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क करें। यूनिवर्सिटी या किसी कॉलेज के बारे में जानने और एडमिशन प्रक्रिया में मदद के लिए आप उस देश में स्थिति भारतीय दूतावास से भी संपर्क कर सकते हैं। हमारी सलाह है, कि ऐसा जरूर करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने या किसी खतरे में फंसने से बचें।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications