टीवी एंकर को लाइव बुलेटिन में पहना दिया स्वेटर, मचा बवाल
नई दिल्ली। लांस एंजेलिस में एक टीवी एंकर के साथ अजीबो-गरीब वाक्या पेश आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
दरअसल एक टीवी चैनल की मशहूर एकंर लिबर्टे चान, मौसम की खबरें पढ़ रही थीं, उनका सेंगमेंट लाइव जा रहा था कि इसी बीच उन्हें चैनल वालों ने प्रसारण के बीच में ही स्वेटर पहनने के लिए कहा, जिसके बाद चान को बाद का सारा बुलेटिन स्वेटर पहनकर पहनना पड़ा।
दरअसल चान ने बुलेटिन के वक्त घुटने तक की ब्लैड हॉट ड्रेस पहन रखी थी। हालांकि वो काफी सुंदर लग रही थीं लेकिन चैनल वालों को उनके ड्रेस के लिए फोन आने लगे। कई लोगों ने चैनल से कहा कि चान की ड्रेस शादी वाली लग रही है और काफी उत्तेजक है जिसके बाद चैनल ने चान को प्रसारण के बीच में स्वेटर पहनने को कहा।
हालांकि चैनल के इस कदम के बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, लोगों ने चान के समर्थन में काफी ट्वीट कर डाले। लोगों ने कहा कि ये नारी का अपमान है क्या कभी कोई पुरूष एंकर के साथ ऐसा कुछ करता।













Click it and Unblock the Notifications