पहले फूटा पानी के अंदर ज्वालामुखी, फिर आई सुनामी, इस देश में आसमान से हो रही पत्थरों की बारिश
रिपब्लिक ऑफ टोंगा में समुद्र के अंदर भयानक ज्वालामुखी विस्फोट के बाद भयंकर सुनामी ने स्थिति को खराब कर दिया है।
टोंगा, जनवरी 15: हुंगा-टोंगा-हंगा-हापाई पानी के अंदर विशालकाय ज्वालामुखी विस्फोट के बाद टोंगा द्वीप में आई सुनामी ने लोगों की स्थिति काफी खराब करके रख दी है और रिपोर्ट के मुताबिक, नुकुआलोफा सहित मुख्य द्वीप, टोंगटापु में भी सुनामी की लहरें टकराई हैं। टोंगा द्वीप से आने वाली तस्वीरें काफी डरावनी हैं और द्वीप पर रहने वाले लोगों के लिए पूरी दुनिया में दुआएं की की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुबाकि, पानी के अंदर जो ज्वालामुखी फटा है, वो काफी हिंसक ज्वालामुखी है।

पानी के अंदर फूटा ज्वालामुखी
रिपोर्ट के मुताबिक, टोंगा ट्वीप के पास पानी के अंदर ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ है, जिसके बाद आसमान में करीब 20 किलोमीट दूर तक धुएं का गुबार उठता देखा गया है और उसके बाद से ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी और लोगों को समुद्री तटो से दूर रहने की सलाह दी गई थी। वहीं, सुमानी की लहरें भी अब द्वीप के अंदर आ रही हैं, जिसके बाद लोगों को अपनी घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। स्थनीय मीडिया के मुताबिक, ज्वालामुखी टोंगा में फोनुआफोउ द्वीप से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में फूटा है। वहीं, टोंगा जियोलॉजिकल सर्विसेज के प्रमुख तानीला कुला ने कहा कि विस्फोट का दायरा करीब 260 किमी में फैला हुआ था।
काफी ज्यादा शक्तिशाली है ज्वालामुखी
वहीं, स्थानीय लोगों ने स्पेक्टेटर इंडेक्स को बताया है कि, ज्वालामुखी विस्फोट के बाद अभी भी आसमान में राख फैला हुआ है और पत्थरों के छोटे छोटे टुकड़े आसमान से गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, ऐसा लग रहा है कि आसमान से राख की बारिश हो रही है। वहीं, स्थिति काफी खराब होने के बाद तमाम उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्वीप के पास समंदर में पिछले साल दिसंबर से ही रूक-रूककर ज्वालामुखी फूट रहा है और इसबार ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ है। वहीं, समंदर ने काफी विकराल रूप ले लिया है और पानी शहरों के अंदर घुस आया है।
सभी सरकारी-प्राइवेट दफ्तर बंद
वहीं, टोंगा रिपब्लिक की तरफ से सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी दे दी गई है और लोगों को घरों में ही रहने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी भी तरह का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने या फिर लोगों को बाहर निकालने की बात से इनकार किया है, लेकिन लेकिन लोगों को सलाह दी गई है, कि वे टोंगा में समुद्र तटों और निचले समुद्र तटों से दूर रहें, जबकि हुंगा ज्वालामुखी की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, समाचार एजेंसी रॉइटर्स की खबर के मुताबिक, सुनामी करीब 2 फीट ऊंची है। रेडियो न्यूज़ीलैंड की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वालामुखी हंगा-टोंगा-हंगा-हापाई के शुक्रवार को फिर से फटने के बाद सुनाई आई है, वहीं राख, भाप और गैस हवा में 20 किलोमीटर की दूरी पर ऊठी है।
कहां स्थिति है टोंगा रिपब्लिक
आपको बता दें कि, टोंगा 170 से अधिक दक्षिण प्रशांत द्वीपों का एक पोलिनेशियन साम्राज्य है, जहां दर्जनों निर्जन द्वीप भी हैं, जहां कोई नहीं रहता है। वहीं, ज्यादातर द्वीप सफेद समुद्र तटों से घिरे हुए हैं और उष्णकटिबंधीय वर्षावन से घिरे हुए हैं। यहां के मुख्य द्वीपों के नाम टोंगटापु, लैगून हैं, जहां चूना पत्थर की चट्टाने हैं। आधिकारिक तौर पर उसे किंगडम ऑफ टोंगा कहा जाता है और टोंगा में संवैधानिक राजतंत्र है, जैसा ब्रिटेन में है और यहां के सम्राट के खिलाफ कुछ भी बोलना संवैधानिक शिष्टाचार के खिलाफ माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications