मुसलमानों को बैन करने वाले डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे मुसलमान, क्रिश्चियन और यहूदियों के 'शांति दूत'!
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे सऊदी अरब की यात्रा और यहां पर वह रियाद में इस्लाम पर भाषण देंगे। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप इजरायल की यात्रा पर जाएंगे।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद एतिहासिक सऊदी अरब की यात्र पर जाने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का यह दौरा इसलिए भी एतिहासिक है क्योंकि वह पहली बार यहूदियो, ईसाईयों और मुसलमानों के करीब आने के लिए एक साथ सऊदी अरब, इजरायल और वेटिकन सिटी का दौरान करने वाले हैं।

सभी धर्मों को साथ लाना मकसद
मुसलमानों के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने वाले ट्रंप का यह दौरा दुनिया के अलग-अलग धर्मों में भरोसा रखने वालों को एक साथ लाने के मकसद से है। व्हाइट हाउस की ओर से इस दौरे के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई है। ट्रंप के एनएसए एच आर मैकमास्टर की ओर से भी इस दौरे की पुष्टि की गई है।

कनाडा या मैक्सिको नहीं सऊदी अरब
एनएसए ने बताया है कि ट्रंप सऊदी अरब में मुसलमान नेताओं के एक समूह को भी संबोधित करेंगे। यहां पर ट्रंप बताएंगे कि इस्लाम के लिए उनका शांतिपूर्ण नजरिया क्या है। ट्रंप से पहले अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अपने पड़ोसी देश कनाडा या फिर मैक्सिको को अपने पहले आधिकारिक दौरे के लिए चुना है।

इस्लाम पर देंगे भाषण
ट्रंप ने सऊदी अरब, इजरायल और वेटिकन को पहले दौरे के लिए चुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप का मकसद दुनिया के कुछ सबसे मुश्किल आध्यात्मिक और राजनीतिक संघर्ष के बीच दाखिल होने का है। मैकमास्टर ने कहा है कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में ट्रंप का भाषण मुसलमान देशों को समाज के एक समान दुश्मन के खिलाफ लेकर आना है। साथ ही इसका मकसद अमेरिका के साझीदारों के लिए उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रदर्शन करना है।

इजरायल का दौरा भी
सऊदी अरब के बाद ट्रंप इजरायल के जेरुसलम पहुंचेंगे। यहां पर वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से मुलाकात करेंगे और साथ ही वह वाद याशेम के हालाकास्ट स्थित मेमोरियल पर भी जाएंगे। इसके अगले दिन वह वेस्टर्न हॉल में प्रार्थना के लिए जाएंगे। इसे यहूदी धर्म का सबसे पावन स्थल माना जाता है।

ट्रंप खत्म करेंगे इजरायल-फिलीस्तीन का विवाद
इसी दिन ट्रंप फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से वेस्ट बैंक स्थित बेथलहम में मुलाकात करेंगे। यहां पर ट्रंप यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि अमेरिका इजरायल-फिलीस्तीन के संघर्ष को एक समझौते के जरिए खत्म करने के लिए उत्साहित है।

फिर होंगे वेटिकन के लिए रवाना
ट्रंप यहां से वेटिकन के लिए रवाना होंगे और यहां पर वह पोप फ्रांसिस से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह कैथोलिक के अमेरिका और दुनिया को किए गए योगदान को याद करेंगे। इसके अलावा वह पोप से कूटनीतिक विषयों पर भी चर्चा करेंगे और फिर सेंट पीटर्स बेसिलिका का दौरा करेंगे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications