टाइटैनिक लापता: रेस्क्यू टीम को समुद्र के अंदर से सुनाई दिया शोर, कुछ ही देर का बचा है ऑक्सीजन
Titanic tourist sub: दशकों पहले समु्द्र में डूबे दुनिया के सबसे चर्चित जहाज टाइटैनिक का मलबा नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है और समुद्र में सैकड़ों फीट नीचे मौजूद टाइटैनिक के मलबे का दिखाना, टूरिस्ट टूरिज्म बन गया है।
लेकिन, इसी दौरान एक हादसा हो गया है। अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक के मलबे को दिखाने गई एक पनडुब्बी के लापता होने के बाद जोरदार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पनडुब्बी को खोजने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी
अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार के आंतरिक संचार का हवाला देते हुए कहा है, कि अटलांटिक महासागर में पानी के नीचे हर 30 मिनट के बाद सोनार ने धमाकेदार आवाजें रिकॉर्ड की हैं। जिसके बाद बचाव दल ने पनडुब्बी को खोजने के लिए अपनी कोशिशों को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है।
समुद्र के अंदर आवाजी सुनने के लिए कई और सोनार उपकरणों को लगाया गया और अतिरिक्त सोनार लगाने के बाद भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है, कि इसे कब सुना गया या कितनी देर तक सुना गया। सीएनएन ने आंतरिक संचार का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शोर की आवाज मिलने के बाद सोनार को करीब 4 घंटे के बाद उस क्षेत्र में तैनात किया गया है, जबकि पनडुब्बी में ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होता जा रहा है।
आपको बता दें, कि सोनार एक उपकरण है, जिसका इस्तेमाल पानी के अंदर की आवाजों को सुनने के लिए किया जाता है। वहीं, पनडुब्बी में एक पायलट और 4 पैसेंजर्स सवार हैं, जिनका कोई पता नहीं चल पाया है। सवार पैसेंजर्स में ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी हामिश हार्डिंग और पाकिस्तान के कारोबारी शहजादा दाऊद भी अपने बेटे के साथ मौजूद हैं।
लगातार कम हो रहा ऑक्सीजन
ये पनडुब्बी रविवार को लापता हुई है और करीब 20 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यूएस कोस्ट गार्ड भी लापता पनडुब्बी को तलाशने के लिए ऑपरेशन चला रही है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद करने के लिए कनाडा की नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड भी पहुंचे हुए हैं।
यूएस कोस्ट गार्ड का अनुमान है, कि अब पनडुब्बी में 30 घंटे से भी कम का ऑक्सीजन बचा हो सकता है, यानि उनके पास पनडुब्बी खोजने के लिए 30 घंटे से कम का समय बचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को समुद्री यात्रा शुरू करने के महज पौने-दो घंटे बाद ही पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में सी-130 जेट की भी मदद ली जा रही है।
कितने ही होती है टिकट?
आपको बता दें, कि टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए दुनियाभर के सुपर अमीर समुद्र के अंदर पनडुब्बी से यात्रा करते हैं और ये यात्रा आठ दिनों की होती है, जिसके लिए करीब ढाई लाख डॉलर, यानि करीब 2 करोड़ रुपये खर्च करने होते हैं।
टाइटैनिक के मलबे को दिखाने के लिए ये पनडुब्बी समुद्र के अंदर करीब 3800 मीटर अंदर जाती है। इस यात्रा में जिन पनडुब्बियों का इस्तेमाल किया जाता है, वो छोटी आकार की होती है और उसमें एक बार में एक पायलट और चार यात्री सवार होते हैं। इसके अलावा, एक एक्सपर्ट भी पनडुब्बी में बिठाया जाता है। समुद्र के अंदर टाइटैनिक का मलबा देखने का ये मिशन न्यूफ़ाउंडलैंड में सेंट जॉन्स से शुरू होता है और इस पनडुब्बी का वजन करीब 10 हजार 432 किलो होता है और ये समुद्र के अंदर करीब 13 हजार 100 फीट की गहराई तक की यात्रा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications