5 लाख डॉलर में हुई टिनटिन की पेंटिंग की नीलामी

Tintin
EPA
Tintin

भारत में पायी जाने वाली दुर्लभ इंक से बनाई गई रिपोर्टर टिनटिन और उनके ईमानदार कुत्ते स्नोयी की पेंटिग की नीलामी लगभग 5 लाख डॉलर में हुई. पेंटिंग की नीलामी पेरिस में की गई.

तस्वीर 1939 की कॉमिक एलबम किंग ऑटोकर्स स्केप्टर के बीच से ली गई थी. टिनटिन को बेल्ज़ियन कलाकार हर्ग ने बनाया है.

'द शूटिंग स्टार' किताब से इसके मूल स्ट्रिप की बिक्री तीन लाख पचास हजार डॉलर में हुई थी.

लेकिन अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा साइन की हुई 'टिनटिन एडवेंचर डेस्टिनेशन मून' की कॉपी को कोई खरीददार नहीं मिल पाया था.

Tintin
Getty Images
Tintin

पेरिस में हुई नीलामी में हर्ग के अन्य आइटम, जैसे- किताब, स्केच और ड्रॉइंग भी बिक्री के लिए शामिल थे.

टिनटिन के अब तक बनाए गए सबसे यादग़ार कॉमिक किताब किरदारों में गिना जाता है.

90 भाषाओं में अनुवादित और 200 मिलियन कॉपी से अधिक की बिक्री होने वाला यह कार्टून कैरेक्टर आज भी काफी लोकप्रिय है.

पिछले साल टिनटिन की किताब 'एक्सप्लोरर्स ऑन द मून' की कॉमिक स्ट्रिप ने एक रिकॉर्ड बनाया था, वह पेरिस में 1.2 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी.

उसी साल हांगकांग में द ब्लू लोटस किताब से शहंगाई में टिनटिन की दुर्लभ ड्रॉइंग की नीलामी 1.2 मिलियन डॉलर में हुई थी.

लाखों डॉलर में बिका टिनटिन का एक पन्ना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+