भविष्य से घूमकर आया टाइम ट्रेवलर! 2026 को लेकर कर दिया सनसनीखेज दावा
लंदन के एक टाइम ट्रेवलर ने पृथ्वी के भविष्य को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। टाइम ट्रेवलर ने 2026 को लेकर लोगों को तैयार रहने की चेतावनी दी है।
लंदन, मई 04: दुनिया को लेकर एक टाइम ट्रेवलर ने बेहद ही सनसनीखेज दावा किया है। खुद को टाइम ट्रेवलर बताने वाले लंदन के एक शख्स ने दावा किया है कि वो 2582 इस्वी से घूमकर आया है और वो दुनिया के बारे में कई ऐसी चीजें जानता है जो आगे जाकर दुनिया देखने वाली है। लंदन के टाइम ट्रेवलर ने दावा किया गया है अगले दशक में पृथ्वी तीन दिनों के लिए पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में रहेगी। हालांकि, इस शख्स ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है लेकिन उसने भविष्य को लेकर ऐसी ऐसी चौंकाने वाली बातें कही हैं, जो हैरान करने वाली और सनसनीखेज हैं।

2026 को लेकर सनसनीखेज दावा
@timetraveler2582 अकाउंट के नाम के टिकटॉक अकाउंट से भविष्य को लेकर कई दावे किए हैं। जिनमें 2026 को लेकर किया गया दावा पूरी दुनिया के मीडिया में सूर्खियां बटोर रहा है। इस शख्स के टिकटॉक अकाउंट को करीब साढ़े 6 लाख लोग फॉलो कर रहे हैं और इस शख्स ने 2026 को लेकर आश्चर्यजनक दावा किया है। इसने अपने वीडियो में कहा है कि 6 जून 2026 को धरती पर कुछ बड़ा होने वाला है और इस दिन धरती पर दिन में ही अंधेरा छा जाएगा जो दिन दिनों तक छाया रहेगा। इस शख्स ने कहा है कि 72 घंटे तक पृथ्वी पर पूरी तरह से अंधेरा छाया रहेगा और लोग उस घटना को देखने के लिए तैयार रहें। टिकटॉक पर लोग उसके दावे को काफी पसंद कर रहे हैं और लंदन में टाइम ट्रेवल का ये दावा काफी सूर्खियां बटोर रहा है।

धरती पर मचेगी अफरातफरी
इस शख्स ने अपने वीडियो में कहा है कि पूरे 72 घंटे तक धरती पर सूरज नहीं निकलेगा, जिसकी वजह से धरती पर अफरातफरी का माहौल होगा। लंदन में इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में ये शख्स कहता नजर आ रहा है कि 'आप मानो या ना मानो मगर ये होने वाला है। धरती पर 72 घंटे के लिए अंधेरा रहने वाला है'। अपने वीडियो में दावा करने वाला शख्स कहता है कि 25 जून की रात में जैसे ही घड़ी पर 12 बजेंगे और 26 जून शुरू होगा, ठीक उसी वक्त धरती 72 घंटों के लिए अंधेरे में चली जाएगी। इसके साथ ही ये शख्स अपने वीडियो में कहता है कि जब धरती अंधेरे में रहेगी तो कोई भी आदमी आसमान की तरफ नहीं देखे और कोई भी लाइट का इस्तेमाल ना करें। उस वक्त सिर्फ मोमबत्ती जला सकते हैं।

तैयार हो जाने की चेतावनी
लंदन का ये टिकटॉक यूजर लोगों को सावधान होने की चेतावनी दे रहा है और कह रहा है कि आप उसकी बात कर यकीन करें या ना करें लेकिन ऐसा सच में 5 साल बाद होने वाला है और इंसानों को उस दिन को देखने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। वहीं इस वीडियो को लेकर हजारों लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इस कथित टाइम ट्रेवलर से पूछा है किवो पिरामिड से आने वाली प्रकाश को लेकर और कुछ बताए। जिसपर टाइम ट्रेवरल करता है कि इसपर मैं बाद में डिटेल में बात करूंगा और आप लोगों की सारी शंकाओं को दूर करूंगा। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'प्लीज कह दो कि ये सब झूठ है क्योंकि मैं काफी डर गया हूं'। वहीं एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसने पहले भी ऐसे दावे किए थे जो पूरी तरह से झूठ निकले हैं'। आपको बता दें कि पहले भी टाइम ट्रेवल को लेकर कई दावे किए गये हैं लेकिन दावों के साथ कोई सबूत अब तक पेश नहीं किए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications