टिलरसन को 'हटाने' की ख़बरें ग़लत: व्हाइट हाउस

रेक्स टिलर्सन
AFP
रेक्स टिलर्सन

अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को हटाने की ख़बरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा है कि टिलरसन विदेश मंत्रालय के साथ बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि टिलरसन को हटाने की ख़बरें 'सच नहीं' हैं.

इससे पहले, अमरीकी मीडिया ने कहा था कि व्हाइट हाउस रेक्स टिलरसन की जगह मौजूदा सीआईए प्रमुख माइक पॉम्पियो को विदेश मंत्री बनाने पर विचार कर रहा है.

हाल के दिनों में विदेश नीति को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टिलरसन से मतभेद की ख़बरें आई थीं. ऐसी ख़बरें भी थीं कि विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति को एक निजी बातचीत में 'मंदबुद्धि' तक कह दिया था.

दूसरे मसलों के अलावा, उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों का रवैया अलग है.

पढ़ें: पेरिस समझौते पर डोनल्ड ट्रंप ने दिए नरमी के संकेत

जनवरी तक हो सकता है बदलाव

रेक्स टिलरसन, डोनल्ड ट्रंप
Getty Images
रेक्स टिलरसन, डोनल्ड ट्रंप

कहाँ से आईं ख़बरें?

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी एपी ने ख़बर दी थी कि अब टिलरसन को हटाने पर विचार हो रहा है और गुमनाम सरकारी सूत्रों ने न्यूयॉर्क टाइम्स और वैनिटी फेयर से भी इस बारे में बात की है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सीआईए प्रमुख माइक पॉम्पियो की कुर्सी रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन को दी जा सकती है.

पढ़ें: ट्रंप को अमरीकी विदेश मंत्री टिलरसन ने मंदबुद्धि कहा?

उत्तर कोरिया को लेकर भी रहे हैं मतभेद

माइक पॉम्पियो
Getty Images
माइक पॉम्पियो

ट्रंप के उनके विदेश मंत्री के साथ मतभेद की ख़बरें काफी समय से हवा में हैं.

विदेश मंत्री ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को काबू करने के लिए बहुपक्षीय परमाणु समझौते का बचाव किया था. जबकि अमरीकी राष्ट्रपति इस समझौते के ख़िलाफ अपनी राय ज़ाहिर कर चुके हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संपर्क करके टिलरसन अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

टिलरसन को जनवरी में विदेश मंत्री बनाया गया था. अगर उन्हें पद से हटाया जाता है तो वह अमरीका के कुछ सबसे छोटे कार्यकाल वाले विदेश मंत्रियों में शुमार हो जाएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+