महिलाओं पर दिए अपने बयान पर तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा ने मांगी माफी

नई दिल्ली। दलाई लामा ने मंगलवार को अपने उस बयान पर माफी मांगी है, जिसमे उन्होंने कहा था कि तिब्बत की धार्मिक गुरू एक महिला हो सकती है, बशर्ते वह खूबसूरत हो। दलाई लामा के कार्यालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि तिब्बत के अध्यात्मिक नेता ने हमेशा से ही महिलाओं को उत्पाद के तौर पर पेश किए जाने का विरोध किया है, उनका मकसद कतई किसी की भावना को आहत करना नहीं था, ऐसे में अगर दलाई लामा के बयान से किसी को भी दुख पहुंचा है, तो इसके लिए माफी मांगते हैं।

dalai lama

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान जब दलाई लामा से पूछा गया था कि क्या तिब्बत की धर्मगुरू एक महिला हो सकती है, इसपर हंसते हुए दलाई लामा ने कहा था कि हां अगर वो खूबसूरत हो। बता दें कि दलाई लामा 84 वर्ष के हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान हंसते हुए यह भी कहा था कि एक बार चीन के एक अधिकारी ने उन्हें एक बार राक्षस कहा था। उन्होंने कहा कि जब मैंने यह सुना तो मैंने कहा था कि हां मैं सींगों वाला राक्षस हूं। मुझे उन लोगों की सोच पर दया आती है, उनकी सोच बेहद संकीर्ण है।

इससे पहले तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा था कि वह विखंडनवादी नहीं हैं लेकिन चीन उन्‍हें ऐसा ही मानता है। दलाई लामा ने कहा कि तिब्बत के लोग 1974 से तिब्बत के मुद्दे पर चीन के साथ एक आपसी सहमति वाले समाधान के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि तिब्बत के लोग ऐसे समाधान पर विचार के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि वह चीन से तिब्बत की स्वतंत्रता के इच्छुक नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+