Tibet Earthquake: विनाशकारी बाढ़ के बाद तिब्बत में भूकंप के झटके, 5.0 की तीव्रता दर्ज, क्या प्रलय के संकेत?

Tibet Earthquake: हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर से जुड़ी विनाशकारी बाढ़ के कुछ ही दिन बाद अब तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप गुरुवार, 3 सितंबर को दोपहर 1:46 बजे आया। इसका केंद्र उत्तराखंड के जोशीमठ से करीब 128 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई 14 किलोमीटर दर्ज की गई।

फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर संपत्ति के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। NCS ने इस भूकंप को समीक्षा के बाद 5.0 तीव्रता का बताया है।

Earthquake

ग्लेशियर आपदा के बाद आया भूकंप

इस भूकंप का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर के ढहने और उसके बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को प्रभावित किया था। आपदा के बाद नेपाल और तिब्बत में बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, नेपाल में 1,252 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। करीब 20,000 घरों के पुनर्निर्माण की जरूरत बताई गई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

हिमालय में क्यों बढ़ रही चिंता?

एक्सर्ट्स और आपदा एजेंसियों के लिए चिंता का बड़ा कारण यह है कि हिमालय में एक ही समय पर कई तरह के प्राकृतिक जोखिम मौजूद हैं। ग्लेशियरों में बदलाव, भारी बारिश, अस्थिर पहाड़ी ढलान और सक्रिय भ्रंश क्षेत्रों के कारण किसी एक घटना का असर कई किलोमीटर दूर तक पहुंच सकता है।

हालिया बाढ़ में भी पानी के साथ भारी मात्रा में बर्फ, चट्टान, मिट्टी और मलबा नीचे आया था, जिससे बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया। क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल तथा दुर्गम पहाड़ी इलाके अब भी राहत टीमों के सामने बड़ी चुनौती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+