एक्स्ट्रा सॉस नहीं मिला तो नाराज हुईं महिलाएं, रेस्तरां में की तोड़फोड़, पुलिस आई तो उसे भी पीटा

न्यूयॉर्क पुलिस ने एक रेस्तरां में तोड़फोड़ करने, वहां के कीमती सामानों को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

वाशिंगटन, 11 जुलाईः न्यूयॉर्क पुलिस ने एक रेस्तरां में तोड़फोड़ करने, वहां के कीमती सामानों को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन 3 महिलाओं ने एक्स्ट्रा सॉस न मिलने के कारण रेस्तरां पर धावा बोल दिया था। रेस्तरां में जमकर शोरशराबा और तोड़फोड़ करने का वीडियो शोसल मीडिया पर इनदिनों खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में तीन महिला ग्राहकों को न्यूयॉर्क शहर के एक चर्चित रेस्तरां को नुकसान पहुंचाते और कर्मचारियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। टिकटॉक पर शेयर की गई इस क्लिप में तीनों महिलाएं रेस्तरां के कर्मचारियों पर धातु का स्टूल, कांच की बोतलें और हाथ की पहुंच में जो कुछ मिला उसे फेंकते हुए दिखायी गयी हैं। इसमें दो महिलाओं को काउंटर पर चढ़ते हुए, अश्लील हरकतें करते हुए भी दिख रही हैं।

4 जुलाई की घटना

4 जुलाई की घटना

इंडिपेंडेंट के मुताबिक, यह घटना 4 जुलाई को मैनहट्टन के लोअर ईस्ट साइड में बेल फ्राइज़ में हुई थी। इन तीनों महिलाओं को डकैती और आपराधिक शरारत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रेस्तरां के शेफ राफेल नुनेज़ ने कहा कि तीनों ग्राहक फ्राइज़ के लिए अतिरिक्त सॉस चाहते थे, हालांकि, जब कर्मचारी ने समझाया कि इसकी कीमत 1.75 डॉलर है, तो वे परेशान हो गए और इसके बाद यहीं से यह सब शुरू हुआ।

तीनों महिलाओं की हुई पहचान

तीनों महिलाओं की पहचान 27 वर्षीय पर्ल ओजोरिया, 25 वर्षीय चित्रा प्लासेनिया और 23 वर्षीय तातियाना जॉनसन के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों ग्राहकों ने रेस्तरां के अंदर कंप्यूटर, एक कैश रजिस्टर और अन्य सामान नष्ट कर दिया। लड़कियों के हमले में एक रेस्तरां का स्टाफ भी कथित तौर पर घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस को भी पीटा

पुलिस को भी पीटा

फॉक्सन्यूज के अनुसार, पर्ल ओजोरिया ने गिरफ्तार होने के दौरान एक पुलिस अधिकारी के चेहरे पर कथित तौर पर घूंसा भी मारा। अब वह एक पुलिस अधिकारी पर हमले, गिरफ्तारी का विरोध करने, सरकारी प्रशासन में बाधा डालने और अव्यवस्थित आचरण के अतिरिक्त आरोपों का भी सामना कर रही है। इसके अलावा अन्य दो महिलाओं पर भी आपराधिक हथियार रखने का भी आरोप लगा है।

रेस्तरां आने से डरे कर्मचारी

रेस्तरां आने से डरे कर्मचारी

NBC4 से बात करते हुए, रेस्तरां के सह-मालिक ने कहा कि उनके छह कर्मचारी इतने आहत हैं कि वे काम पर वापस नहीं जाना चाहते हैं। वे बुरी तरह आहत हो चुके हैं, वे अब रेस्तरां आने से डरते हैं। हमारी एक महिला स्टाफ तो इस घटना के बाद से अपने घर से बाहर ही नहीं निकली है। रेस्तरां पर हंगामा करने वाली तीनों महिलाएं ओज़ोरिया, प्लासेनिया, जॉनसन को अब शुक्रवार, 15 जुलाई को एक न्यायाधीश के समक्ष पेश होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+