चार करोड़ रुपए में बिके नैपोलियन बोनापार्ट के प‍त्‍नी को लिखे तीन लव लेटर्स

पेरिस। फ्रांस के मिलिट्री लीडर नेपोलियन बोनापार्ट के अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गये तीन लव लेटर्स गुरुवार को 5,13,000 यूरो या 575,000 अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुए हैं। यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब चार करोड़ रुपए बैठती है। ये तीनों लव लेटर्स नैपोलियन ने सन् 1796 और 1804 के बीच लिखे थे। फ्रांस के मशहूर ड्रोउट ऑक्‍शन हाउस के हवाले से न्‍यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

napoleon

खत में लिखी थींं खास बातें

सन् 1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गये एक लव लेटर में बोनापार्ट ने लिखा था, 'मेरी प्यारी दोस्त आपकी ओर से हमें कोई चिट्ठी नहीं मिली है। जरूर कुछ खास चल रहा है इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं. हालांकि, काम और बेहद थकावट के बीच में केवल और केवल आपकी याद आती है।' फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसों की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित नीलामी में एक दुलर्भ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था जिसका प्रयोग नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था। इस मशीन की निलामी 48,100 यूरो में हुई है।नेपोलियन को दुनिया के सबसे महान मिलिट्री लीडर्स में गिना जाता है। वह फ्रांस के शासक भी थे। फ्रेंच रेवोल्‍यूशन के दौरान नेपोलियन बोनापार्ट के तौर पर एक बेहतरीन कमांडर दुनिया को मिला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+