तीन इसराइली नागरिकों की चाकू मारकर हत्या

इसराइल
Reuters
इसराइल

इसराइली सेना के कब्जे वाले पश्चिमी किनारे में रमल्ला के नज़दीक तीन इसराइली नागरिकों की चाकू मारकर हत्या की गई है.

हलामिश में हुए हमले में एक अन्य इसराइली घायल हुआ है. इसराइली सेना का कहना है कि हमलावर को पकड़ लिया गया है.

पूर्वी यरुशलम में पवित्र स्थल के पास तनाव बढ़ा

यरुशलम: पवित्र स्थल के पास पुलिस के साथ झड़प

येरुशलम के पवित्र स्थल पर फ़लस्तीनी और इसराइली सेना के बीच झड़प के ख़त्म होने के बाद यह हमला हुआ.

पूर्वी यरुशलम और कब्ज़े वाले पश्चिमी किनारे पर इसराइली सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़पों में तीन फ़लस्तीनी मारे गए थे जबकि सैकड़ों घायल हुए थे.

इसराइल
AFP/GETTY IMAGES
इसराइल

फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा है कि वे इसराइल के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर रहे हैं, क्योंकि इसराइल ने उस पवित्र स्थल पर मेटल डिटेक्टर लगाए हैं जिसे मुसलमान हरम अल शरीफ़ जबकि यहूदी टेंपल माउंट कहते हैं.

इसराइली सेना ने कहा है कि हमलावर का नाम ओमर अल-अबेद है जो कि एक फ़लस्तीनी युवा है. उसने हमले के कुछ घंटे पहले फेसबुक पर येरुशलम के धार्मिक स्थल पर अपने कार्यों को कुछ लिंक पोस्ट किए थे.

पिछले दो साल में चाकू और गोली मारने जैसी घटनाओं में करीब 47 इसराइलियों ने अपनी जान गंवाई है. इस दौरान 255 फ़लस्तीनी हमलावर भी मारे गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+