भारतीय नागरिकों पर महिला को बंधक बनाने का आरोप

गल्फ न्यूज के मुताबिक, तीनों की संक्षिप्त नाम से हुई पहचान के मुताबिक इलेक्ट्रीशियन एसएस (41), सुपरवाइजर केएम (61), और रसोइया केए (54) है। तीनों के खिलाफ मंगलवार को दुबई की अदालत में महिलाओं को गैरकानूनी रूप से ताले में बंद रखने के आरोप की सुनवाई हुई।
महिलाएं दुबई के अल मुराक्काबत इलाके में एक होटल में स्वागत कक्ष, रखरखाव, सफाई और नौकरानी का काम करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही महिलाएं अपना काम खत्म कर लेती थीं तीनों उन्हें विला में ताले में बंद कर देते थे और अगली सुबह तक उन्हें अंदर ही बंद रखते थे। जमानत पर छूटे तीनों ने हालांकि अदालत में निर्दोष होने की दलील दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications