Video: अमेरिका के समुद्री तट पर फंसे हजारों की संख्या में जीव, वैज्ञानिक भी हैरान
वाशिंगटन, 24 अगस्त: इस वक्त जहां पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई लड़ रही है तो दूसरी तरफ अमेरिका के समुद्र से भी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में 15 अगस्त को अमेरिका के एक समुद्र तट पर हजारों की संख्या में 'सैंड डॉलर्स' रहस्यमय तरीके से फंस गए, जिसको देखकर समुद्री विशेषज्ञ हैरान नजर आ रहे हैं। वहीं इन 'सैंड डॉलर्स' की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

करेंसी नहीं समुद्री जीव की प्रजाति है 'सैंड डॉलर'
आपको सैंड डॉलर का नाम सुनकर थोड़ी हैरानी होगी कि आखिर यह है क्या, तो आपको बता दें कि यह कोई करेंसी नहीं है, बल्कि एक प्रकार का समुद्री जीव है। सैंड डॉलर्स दरअसल समुद्री अर्चिन (Sea Urchins) नाम के एक समुद्री जीव की प्रजाति है। इसे समुद्री कुकीज (Sea Cookies) और स्नैपर बिस्कुट (Snapper Biscuits) भी बोला जाता है। इसे अपने अपने खास खास पैटर्न के चलते यह नाम मिला है। इसकी दिलचस्प बनावट के चलते इसे इन नामों से जाना जाता है।

आकार औसतन तीन से चार इंच तक
दरअसल, यह 'सैंड डॉलर्स' आकार औसतन तीन से चार इंच तक होता है, जो काफी छोटा होता हैं। इन समुद्री जीव का कंकाल काफी कठोर होता है। कंकाल के साथ इसे टेस्ट कहा जाता है। उनके शरीर पर खास पैटर्न होते हैं, जो देखने में डिजाइन किए गए पत्तियों के समान होते हैं। यह जीव मध्य और दक्षिण अमेरिका के साथ गर्म पानी में रहते हैं, लेकिन यह अमेरिका के पूर्वी तटों पर भी पाए जाते हैं।

इतनी बड़ी संख्या ने वैज्ञानिकों को हैरानी में डाला
वहीं अब दक्षिण-पूर्व और ओरेगन में सीसाइड समुद्री तट पर इनकी बड़ी संख्या में आश्चर्यजनक मौजूदगी ने वैज्ञानिकों को हैरानी में डाल दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित बताया जाता है कि दोपहर को आए हाई टाइड (तेज ज्वार) में दुर्भाग्य से बहकर इतनी बड़ी संख्या में यह जीव किनारे पर आ गए। बताया जाता है कि समुद्री डॉलर समुद्र के बाहर कुछ मिनटों से अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं। पानी के बिना वे जल्दी सूख जाते हैं।

रेत में फंसे होने के बाद अभी भी जिंदा
पश्चिमी तट पर सबसे पुराने एक्वेरियम में से एक सीसाइड एक्वेरियम ने अपने फेसबुक पेज पर जीवों की तस्वीरें शेयर की है। हालांकि उन्हें इस, बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर समुद्र तट पर इतनी बड़ी संख्या में अर्चिन कैसे फंस गए। अपने फेसबुक पर उन्होंने बताया कि समुद्र तट के दक्षिणी छोर पर हजारों जीवित रेत डॉलर को देखा गया हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे दोपहर के उच्च ज्वार (हाई टाइड) के दौरान बहकर आए और यहां फंसे हुए हैं। इसके साथ ही बताया कि फंसे होने पर वे अभी भी जीवित हैं, लेकिन वापस पानी में नहीं जा सकते हैं।

हाई टाइड की वजह से समुद्र से बाहर आए जीव!
इसके अलावा एफबी पोस्ट में आगे बताया गया कि इस समय हम नहीं जानते कि इसका क्या कारण है और इस प्रकार की घटनाओं में आमतौर पर कई कारक होते हैं। हम इस बात से भी अनजान हैं कि यह एक अलग घटना है या ऐसा ही अन्य समुद्र तटों पर भी हो रहा है। यह बताना मुश्किल है कि बहकर आने वाले सैंड डॉलर कितने हैं।

लाखों छोटे-छोटे कांटों से ढका होता खोल
बता दें कि सैंड डॉलर समुद्री अर्चिन से जुड़ा हुई प्रजाति है। उनका खोल बाहर से लाखों छोटे-छोटे कांटों से ढका होता है जो 'फज' या बालों की तरह दिखते हैं। ये सैंड डॉलर की आवाजाही और भोजन में सहायता करते हैं। नीचे की तरफ डॉलर का मुंह होता है। सैंड डॉलर का खाना प्लवक होता है, जिसे वे अपने पांच छोटे दांतों से तोड़ते हैं। सैंड डॉलर दुनिया भर में पाए जाते हैं और कई अलग-अलग प्रजातियां हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अलग विशेषता होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications