आस्ट्रेलिया में कोरोना वैक्सीन का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
सिडनी, 20 नवम्बर। आस्ट्रेलिया में कोरोना वैक्सीन के विरोध में विभिन्न शहरों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरें हैं। इन प्रदर्शनकारियों ने देश के 13 शहरों में डेरा जमाया हुआ है। 'ग्लोबल फ्रीडम' अभियान के हिस्से के रूप में मेलबर्न, सिडनी, ब्रिस्बेन, पर्थ, एडिलेड और कई अन्य शहरों में शनिवार को अनिवार्य कोरोना वायरस वैक्सीन के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। विक्टोरिया राज्य की राजधानी में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं।

दोपहर होने तक प्रदर्शनकारियों की भीड़ विक्टोरिया की संसद के बाहर जुटने लगी। इन प्रदर्शनकारियों में ऐसे लोग शामिल हैं जो कोविड-19 टीकों के साथ ही सरकार के उस प्रस्तावित महामारी कानून का विरोध कर रहे हैं जो इस सप्ताह ऊपरी सदन में रुके हुए हैं।
सरकार और वैक्सीन विरोधी नारों से लिखी हुई तख्तियां लिए हुए प्रदर्शनकारी पुलिस के सामने आने पर 'किल द बिल' के नारे लगा रहे हैं। साथ ही प्रदर्शनकारी विक्टोरिया राज्य के प्रीमियर डैन एंड्रूयूज को बर्खास्त करने की मांग भी कर रहे हैं।
शहर के पार्क और बागीचों में हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी हुई है।
प्रदर्शन का हुआ विरोध
प्रदर्शन को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी किया है और एक छोटी भीड़ प्रदर्शन स्थल के पास इसके लिए जुटी लेकिन समूह के आयोजकों ने किसी भी तरह के टकराव में नहीं जाने का संकल्प लिया है।
खुद को फासीवादी विरोधी कहने वाले समूह ने पहले ही रैली का विरोध करने की चेतावनी दी थी क्योंकि उनका मानना था कि ऐसे प्रदर्शनों को अति दक्षिणपंथी समूहों ने हाईजैक कर लिया है। विरोध में जुटे एंटी-फासिस्ट ये नारे लगा रहे थे कि आप सभी फासीवादी हारने वाले हैं। आप वैक्सीन विरोधी हैं, आप स्वास्थ विरोधी हैं।
प्रदर्शन के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारी कई फासीवादी विरोधी संदेश वाले बैनर भी लहरा रहे हैं जिन पर लिखा है मेलबर्न एक फासीवाद विरोधी शहर है। नव-नाजी और अति दक्षिणपंथी हमारी सड़कों से दूर खड़े हों।












Click it and Unblock the Notifications