Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीन वैज्ञानिकों को मिला इस वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल

स्‍टॉकहोम। डेविड थाउलेस, डंकन हालडेन और माइकल कोस्‍टेरलिट्ज को इस वर्ष के भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। रॉयल स्‍वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से मंगलवार को बताया गया कि क्‍यों इन तीनों वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्‍कार से नवाजा गया है।

nobel-prize-physics-2016

एकेडमी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों को इनकी द्रव्‍य की अवस्‍थाओं पर रिसर्च करने की वजह से यह पुरस्‍कार दिया जाएगा। यह तीनों ही वैज्ञानिक ब्रिटिश मूल के हैं।

एकेडमी की ओर से इन तीनों ही वैज्ञानिकों को उनकी खोज के लिए धन्‍यवाद दिया गया है। एकेडमी ने अपने बयान में कहा है कि अब इस खोज के द्रव्‍य के नए आयामों की तलाश की जाएगी। इन तीनों को पुरस्‍कार स्‍वरूप करीब आठ मिलियन की धनराशि दी जाएगी।

एकेडमी के मुताबिक कई लोग अब इस खोज के बाद विज्ञान और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स से जुड़े तत्‍वों की और एप्‍लीकेशन की उम्‍मीद कर रहे हैं। थाउलेस को पुरस्‍कार की राशि का आधा पुरस्‍कार दिया जाएगा तो वहीं हालडेन और कोस्‍टेरलिट्ज के बीच आधी रकम बांटी जाएगी।

इससे पहले सोमवार को जापान के योशिनारी ओहसुमी को चिकित्‍सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार दिया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+