यह खबर पढ़ने के बाद आप भी शुरू कर देंगे कॉकरोच का बिजनेस

cockroach-china
चीन। कहते हैं जीव भी उसी प्रकृत‍ि की रचना है, जिसकी कि हम इंसान। चीन की एक महिला ने धन कमाने के लिए अपने घर को ही कॉकरोच का आशियाना बना डाला। दरअसल, ये महिला पहले चीन की एक दवा कंपनी में काम करती थी और दवा कंपनियों को बेचने के लिए उन्होंने अपने घर में कॉकरोच पालने शुरू किए और देखते ही देखते उनकी संख्या एक लाख तक पहुंच गई।

100 डालर प्रति किलो पर बेचती है

37 वर्षीय युआन मेक्सिया इन कीड़ों को दवा कंपनियों को करीब 100 डालर प्रति किलो के भाव पर बेचती है। महिला कॉचरोचों बेचने के लिए उन्हें पानी में डुबोकर मार देती है और फिर धूप में सुखाती है। महिला का कहना है कि वह कॉकरोचों को अपने बच्चों की तरह पालती है। उसने कहा, ये सभी मेरे बच्चे हैं पर यह बात किसी के गले नहीं उतरी कि वह मारकर बेच देती है।

मेक्सिया अपनी इस परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर सेलिब्रिटी बन गई है। वह सिकियान काउंटी में एक दूसरे मकान में रहती है और कॉकरोचों वाले मकान में रोजाना जाती है। इस खबर के बाद अब वह चर्चा में आ गई है। संभावना है कि वह आगे चलकर कॉकरोच के दाम बढ़ा दे। पढ़ें- लीची खाने से हो जाता है एड्स!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+