बिना भिक्षुओं के हुआ ये बौद्ध मंदिर! ड्रग के नशे में पाए गए सभी Monks को निकाल बाहर किया गया
थाईलैंड के फतेचबुन प्रांत के बंग सैम फान के एक बौद्ध मंदिर बिना भिक्षुओं के हो गया है क्योंकि सोमवार को यहां के सभी भिक्षुओं को निकाल बाहर कर दिया गया है। उन सभी का मेथमफेटामाइन ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
Thailand Buddhist temple became without monks:दुनिया भर में बौद्ध धर्म के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं और सैकड़ों की संख्या में बौद्ध मंदिर हैं जहां लोगों की अटूट आस्था है। बैंकाक में भी एक ऐसा मंदिर है जहां पर हर दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी दर्शन करने के लिए जाते हैं लेकिन आज ये मंदिर बिन भिक्षुओं और मठाधीस के नजर आ रहा था। इसकी वजह थी कि यहां के मठाधीस समेत चार भिक्षुओं को उनकी नशाखोरी की आदत के कारण यहां से बाहर कर दिया गया है।

जानें कहां है ये मंदिर
ये मामला मध्य थाईलैंड के फतेचबुन प्रांत के बंग सैम फान जिले के एक बौद्ध मंदिर का है जहां एक मठाधीश सहित चार भिक्षुओं ने सोमवार को मेथमफेटामाइन के लिए टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया था।
मठाधीश सहित चार भिक्षुओं को किया गया आउट
एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मध्य थाईलैंड में एक बौद्ध मंदिर के भिक्षुओं को बाहर कर दिया गया क्योंकि वे सभी नशीली दवाओं के टेस्ट में फेल हो गए थे। जिला अधिकारी बूनलर्ट थिंटापथाई ने बताया कि फतेचबुन प्रांत के बुंग सैम फान जिले के एक मंदिर में एक मठाधीश सहित चार भिक्षुओं की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद भिक्षुओं को ड्रग रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा गया है।
नए भिक्षुओं को मंदिर में भेजा जाएगा
जिला अधिकारी बूनलर्ट थिंटापथाई ने कहा बौद्ध मंदिर अब भिक्षुओं से खाली है और आसपास के ग्रामीणों को चिंता है कि वे मंदिर में भिक्षुओं के ना होने पर अब वो कोई पुण्य नहीं कर सकते हैं। पुण्य-निर्माण में एक अच्छे कर्म के रूप में भिक्षुओं को भोजन दान करने वाले उपासक शामिल हैं। बूनलर्ट ने कहा कि ग्रामीणों को अपने धार्मिक दायित्वों का पालन करने की अनुमति देने के लिए और भिक्षुओं को मंदिर में भेजा जाएगा।
मेथम्फेटामाइन खूब सप्लाई होता है
यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के अनुसार थाईलैंड म्यांमार के शान राज्य से लाओस के माध्यम से मेथम्फेटामाइन खूब सप्लाई होता है। सड़क पर, गोलियां 20 baht (लगभग $ 0.50) से कम में बिकती हैं।दक्षिण पूर्व एशिया के अधिकारियों ने हाल के वर्षों में रिकॉर्ड मेथम्फेटामाइन नाम की बरामदगी की है।












Click it and Unblock the Notifications