लाहौर से मॉनसून रिपोर्टिंग: चांद नवाब के बाद नए जनाब बता रहे हैं बाढ़ का हाल, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। पाकिस्तानी टीवी रिपोर्टर चांद नवाब का वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि लोगों में छाने के लिए मीडिया आउटलेट, जर्नलिस्ट्स और रिपोर्टर्स के बीच होड़ मची हुई है। चांद नवाब के पान वाले वीडियो के बाद अब एक रिपोर्ट बच्चों के बलून बाथ टब में बैठकर लाहौर की सड़कों पर जमा पानी से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। बाथ टब में बैठा रिपोर्टर ना सिर्फ सड़कों पर जमा पानी का हाल बता रहा है, बल्कि सरकार पर चुटकी भी ले रहा है।

लाहौर: चांद नवाब के बाद नए जनाब बता रहे हैं बाढ़ का हाल

पिंक कलर के बैलून बाथ टब में बैठा रिपोर्टर कह रहा है, 'मैं एक स्विमिंग पूल में नहीं हूं, बल्कि रोड़ के किनारे जहां पानी खड़ा (भरा) है वहां पर मौजूद हूं और काफी एंजॉय कर रहा हूं।' रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि उसकी तरह बाकि लोग भी बाथ टब में बैठकर मौसम का एंजॉय ले सकते हैं।।

बता दें कि लाहौर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर पानी का जमाव होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन निकासी का इंतजाम नहीं होने की वजह से सीवेज का पानी सड़कों पर फैल चुका है और वासा (Water and Sewerage Authority) पानी निकालने में नाकाम हुआ है। भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के लाहौर में अब तक 6 की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर फिर छाए पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब, नया VIDEO हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+