सोशल मीडिया पर फिर छाए पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब, नया VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका नया वीडियो जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस नए वीडियो में वो 'कराची के पान' को लेकर पीटीसी कर रहे हैं। भले ही पत्रकार चांद नवाब का ये वीडियो नया हो लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल पहले जैसा ही नजर आया। हर बार की तरह इस बार भी चांद नवाब पीटीसी करते वक्‍त अपनी लाइनें भूल जाते हैं। इसके बाद वो कैमरे पर एक के बाद एक कई रीटेक लेते दिखाई देते हैं। भले ही चांद नवाब ने इस वीडियो में कई रीटेक लिए हों लेकिन उनके इस अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं।

ये है चांद नवाब का नया वीडियो

नए वीडियो में चांद नवाब कहते हैं, "मियां शाहबाज शरीफ के पान और कराची के बयान पर कराची के आवाम और सियासतदानों में गमों-गुस्सा पाया जाता है। उनका कहना है कि पान हमारी शफाक़त है।" इस लाइन को बोलने के दौरान रिपोर्टर चांद नवाब कई रीटेक लेते दिखाई देते हैं। हालांकि उनके 1.46 मिनट के इस नए वीडियो को आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी पसंद और शेयर कर रहे हैं। अदनान सामी और रेहम खान समेत कई सेलिब्रिटिज के ट्विटर अकाउंट्स से ये वीडियो शेयर किया गया है।

पहले वायरल हुआ था चांद नवाब का वीडियो

चांद नवाब का इस तरह का ये कोई पहला वीडियो नहीं है। कुछ साल पहले ईद के मौके पर पाकिस्‍तान के पत्रकार चांद नवाब का एक वीडियो जबरदस्‍त वायरल हुआ था। उस समय चांद नवाब ने ईद के मौके पर अपने घर लौट रहे लोगों को लेकर पीटीसी की थी। उनके इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया था।

चांद नवाब के अंदाज को फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' में दिखाया गया

इतना ही नहीं ईद के मौके पर चांद नवाब के पीटीसी वाले वीडियो का इतना असर हुआ कि निर्देशक कबीर खान ने चांद नवाब के किरदार को अपनी सुपरहिट फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' में भी डाला था। फिल्‍म में चांद नवाब का किरदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने निभाया था। दर्शकों ने नवाजुद्दीन सिद्दी के निभाए उस सीन को भी काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+