बेटी की आबरू पर डाला हाथ तो मां ने मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, देखें VIDEO

नई दिल्‍ली। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की संख्‍या में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। लगभग रोजाना ही ऐसी खबरें आती हैं। कुछ महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं का डंट कर सामना करती हैं और उन्‍हें सराहना भी मिलती है। ऐसी ही सराहना इन दिनों एक मुस्‍लिम महिला बटोर रही है। महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले मौलवी को मस्जिद में घुसकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि वीडियो कब का है, मगर इसे पाकिस्‍तान में शूट किया बताया जा रहा है।

बेटी की आबरू पर डाला हाथ तो मां ने मस्जिद में घुसकर मौलवी को पीटा, देखें VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला हाथों में छड़ी लेकर मस्जिद में घुसती दिख रही है और सामने खड़े मौलवी को पीटना शुरू कर देती है। बताया जाता है कि महिला की 8 वर्षीय बेटी को इस मौलवी ने छेड़ा था। लड़की ने घर जाकर मां को यह बात बताई तो उसका खून खौल उठा। वह मस्जिद पहुंची और मौलवी को सबक सिखाया।

वीडियो में कुछ अन्‍य पुरुष भी दिखते हैं जो मौलवी को पीटने में महिला की मदद करते हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो को ट्वीटर पर 15 अप्रैल को शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक सवा 6 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 33 हजार से ज्‍यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और 16,600 से ज्‍यादा बार इसे रिट्वीट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+