सालों तक क्यों याद रहते हैं शारीरिक संबंधों और डराने वाले सपने?
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो सोते हुए सपने ना देखता हो लेकिन क्या वजह है कि कुछ सपने बहुत लंबे समय तक याद रहते हैं।
नई दिल्ली। कहा जाता है कि सपने दो तरह से देखे जाते हैं एक खुली आंखों से और दूसरे सोते हुए। सपने को लेकर कई रिसर्च हुई हैं कि आखिर सपने आते क्यों हैं और फिर कुछ याद क्यों रह जाते हैं और कुछ भूल क्यों जाते हैं।

कैलिफोर्निया के बर्केले यूनिवर्सिटी के द ग्रेजुएट यूनियन ऑफ थियोलॉजी के स्कॉलर और ड्रीम इंवेस्टिगेटर केली बुलकेले ने उन सपनों के बारे में शोध किया है, जो लोगों को हमेशा याद रह जाते हैं।
बुलकेले के इस शोध के बारे में बीबीसी ने एक रिपोर्ट दी है। बीबीसी से बातचीत में बुलकुले ने बताया है कि उन्होंने उन सपनों पर काम किया है जो लोगों के दिमाग में हमेशा के लिए रह जाते हैं।
बुलकुले ने अपने शोध के बाद काफी आंकड़े इकट्ठा किए। इसके बाद उन्होंने इन आंकड़ों का अध्ययन किया और उसके आधार पर उन्होंने उन चार सपनों का चयन किया, जिसे उन्होंने बिग ड्रीम्स का नाम दिया।
बुलकेले के मुताबिक बिग ड्रीम्स वो सपने हैं जिन्हें लोग कभी नहीं भूलते। उन्होंने इन सपनों और उसके मतलब के बारे में भी बताया। इसमें सबसे ऊपर है सपने में गिरते हुए दिखना।
क्या आपको भी आते हैं ऊंचाई से गिरने वाले सपने?
बिग ड्रीम्स में बुलकुले ने पहले नंबर पर रखा है। ख्वाब में ऊंचाई से गिर जाना। सपने में ऊंचाई से नीचे गिरने का सपना लोग काफी देखते हैं। खास बात ये है कि लोग इस तरह के सपनों को कभी भूलते नहीं हैं।
इसके बाद बिग ड्रीम्स में सेक्स से जुड़े अनुभव वाले सपनों की बारी आती है। अध्ययन के मुताबिक सेक्स रिलेशन के सपने भी जल्दी नहीं भूलते।
खास बात ये भी है कि सेक्स से जुड़े सपने पुरुष ज्यादा देखते हैं और महिलाएं कम। (अध्ययन में शामिल 85 फीसदी पुरुष और 58 फीसदी महिलाएं)

स्कूल के सपने भी भुलाना होता है मुश्किल
बिग ड्रीम्स में जिन सपनों को बुलकुले ने चौथे नंबर पर रखा है उनमें स्कूल, स्कूल टीचर और पढ़ाई के सपने होते हैं। अध्ययन के मुताबिक थोड़े समय के लिए भी स्कूली शिक्षा लेने वाले लोग स्कूल के अनुभव, स्कूल के टीचर और पढ़ाई से जुड़े सपनों को सालों तक याद रखते हैं।
बिग ड्रीम्स में चौथा स्थान है उन सपनों का जिसमें कोई हमला करे और इंसान डर जाए। ऐसे डरावने सपने अमूमन बच्चे देखते हैं और मनोचिकित्सकों के मुताबिक डरावने सपने लोग जीवन भर याद रखते हैं।
बुलकेले कहते हैं कि किसी का सपना देखना बेहद निजी और व्यक्तिगत अनुभव होता है, लेकिन दुनिया भर के लोगों के सपनों एक तरह की समानता भी देखने को मिलता है। बुलकेले ये भी मानते हैं कि लोगों के सपने देखने की वजहें अलग अलग हो सकती हैं लेकिन मानव के रूप में अनुभव एक जैसे मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications