यह मोसुल की हकीकत है या आईएसआईएस का प्रपोगैंडा
लंदन। इराक के मोसुल शहर की फिंजा इन दिनों बदली हुई है और यह बदली हुई फिंजा दुनिया को हैरान कर रही है। मोसुल, इराक का वह शहर है जिस पर आईएसआईएस ने वर्ष 2014 में कब्जा किया था।
आईएसआईएस ने इस शहर की कुछ फोटोग्राफ्स जारी की हैं। इन फोटोग्राफ्स में जो कुछ नजर आ रहा है उस पर ना चाहते हुए भी यकीन करना पड़ रहा है।
आईएसआईएस ने मोसुल शहर में जो आतंक फैलाया, उसके बारे में पूरी दुनिया को मालूम है। सभी जानते हैं कि आईएसआईएस के कब्जे के साथ ही इस शहर में जिंदगी न सिर्फ थम गई थी बल्कि जिंदगी खत्म ही हो गई थी।
आईएसआईएसने इस शहर में महिलाओं का बलात्कार किया, होमोसेक्सुअल्स को छतों से फेंका और नियमों को ना मानने पर लोगों का सिर बेदर्दी से कलम कर दिया।
ब्रिटिश डेली मिरर ने लिखा है कि इन तस्वीरों पर यकीन करना मुश्किल है। आप भी एक नजर डालिए इन तस्वीरों पर और देखिए आईएसआईएस के कब्जे वाले मोसुल की हकीकत।

खुल गई दुकानें
आईएसआईएस के मीडिया डिपार्टमेंट की ओर से इन तस्वीरों को जारी किया गया है। इन तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें मोसुल में ली गई हैं।

ज्वैलरी शॉप भी
माना जा रहा है कि यह ज्वैलरी शॉप मोसुल में ही है। मिरर ने लिखा है कि अमेरिका की ओर से जारी हवाई हमलों ने आईएसआईएस को कमजोर कर दिया है। आईएसआईएस इन तस्वीरों के जरिए खुद को दुनिया के सामने मजबूत दिखाने की कोशिशों में लगा है।

मोसुल में लौटी साधारण जिंदगी
सुन्नी मुसलमानों का आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इन फोटोग्राफ्स को यह संदेश देने को जारी की हैं कि मोसुल में अब जिंदगी साधारण ढर्रे पर है।

खेती भी हो रही है मोसुल में
आईएसआईएस बताना चाहता है कि उसके कब्जे वाले इलाकों में अब सब कुछ सामान्य हो चुका है और वहां के लोगों को उससे काफी आशाएं हैं।

क्या सोच रहा है आईएसआईएस
आईएसआईएस चाहता है कि लोगों को अब यह विश्वास हो जाए कि उसके पास खुद की एक सोसायटी है और सही तरीके से संचालित हो रही है।

लीबिया में आईएसआईएस आतंकी
इस फोटोग्राफ से आईएसआईएस यह बताना चाहता है कि लीबिया में उसके लड़ाके मौजूद हैं। आईएसआईएस यह इशारा भी करना चाहता है कि अफ्रीका के लीबिया में उसके पास हथियारों का जखीरा मौजूद है।

लीबिया पर भी कब्जे की तैयारी
अमेरिका ने अंदाजा लगाया है कि लीबिया में आईएसआईएस के करीब 4,000-6,000 आतंकी मौजूद हो सकते हैं।

फोटोग्राफ्स के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स
मिरर ने लिखा है कि आईएसआईएस ने इस तरह फोटोग्राफ्स के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और वीडियो एडीटर्स को रखा हुआ है।

कितने आतंकी आईएसआईएस के
माना जा रहा है कि आईएसआईएस के आतंकियों की संख्या 20,000 से 32,000 तक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications