तो भारतीय मूल की कमला हैरिस बन सकती हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति

अमे‍रिकी मीडिया ने की भारतीय मूल की पहली महिला सीनेटर कमला हैरिस की तारीफ। कहा वर्ष 2020 में अमेरिकी चुनावों में बन सकती हैं राष्‍ट्रपति।

वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन भले ही अमेरिकी की पहली महिला राष्‍ट्रपति नहीं बन सकीं लेकिन उनकी जगह पर अब भारत की कमला हैरिस इस इतिहास को रच सकती हैं।

kamala-harris-indo-senator

कैलिफोर्निया से जीती हैं कमला

अमेरिकी मीडिया की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया की भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की सारी क्षमताएं हैं।

आपको बता दें कि कमला हैरिस मंगलवार को ही कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए चुनी जाने वालीं वह अमेरिकी हैं जो पहली एशियाई और भारतीय हैं।

51 वर्ष की कमला की मां चेन्नई से हैं और उनके पिता जमैका के रहने वाले हैं। कमला दो बार कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं।

कमला ने चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की इमीग्रेशन से जुड़ी नीतियों की आलोचना की। इसके साथ ही उन्‍हें बड़े पैमाने पर निर्वासन की नीति के खिलाफ अपना राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया।

क्‍या लिखा है आर्टिकल में

हफिंगटन पोस्ट ने अपने एक आर्टिकल में लिखा है, 'मिलिए कमला हैरिस से जो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। कैलिफोर्निया की लोकप्रिय अटॉर्नी जनरल कैपिटॉल हिल में जगह बना चुकी हैं। अब उनकी अगली मंजिल व्हाइट हाउस हो सकती है।'

हंफिगटन पोस्‍ट का यह आर्टिकल कमला की ओर से ट्रंप की नीतियों की कड़ी आलोचना के बाद आया है।

वर्ष 2020 में चुनाव लड़ें कमला

हफिगंटन पोस्‍ट ने लिखा है कि कमला पहले ही सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रच चुकी हैं। कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के तौर पर उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकार्ड रहा है।

वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनसे काफी प्रभावित है।

इस आर्टिकल के मुताबिक अगर कमला वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो यह गठबंधन देश भर में उनका प्रोफाइल बढ़ा सकते हैं।

इस बार पांच भारतीय

इस बार के अमेरिकी चुनावों में कमला हैरिस के अलावा चार और भारतीयों ने काफी अच्‍छा प्रदर्शन किया है। इनमेंभारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट राजा कृष्णमूर्ति की जीत सबसे अहम है।

कृष्‍णामूर्ति ने एल्महर्स्ट से पूर्व मेयर एवं रिपब्लिकन पार्टी के पीटर डिसियान्नी को शिकस्त देकर इलिनियॉस से अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव जीत लिया।

कृष्णामूर्ति के अलावा रोहित रो खन्ना, एमी बेरा,51 वर्षीय प्रमिला जयपाल की जीत खासी अहम है। प्रमिला ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिवस में दाखिल होने के लिए सिएटल से कांग्रेस की सीट जीती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+