'तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है': रूस के सरकारी टीवी से इस ऐलान का मतलब क्या है

मास्को, 15 अप्रैल: रूस के सबसे नंबर वन सरकारी प्रोपेगेंडा टीवी चैनल पर ऐलान किया गया है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। दरअसल, रूस के विशाल जंगी जहाज मोस्कवा ने जिस तरह से काला सागर में जल समाधि ली है, उससे पहली बार रूस के लोगों की बौखलाहट खुलकर जाहिर हो रही है। जिस युद्ध को अभी तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन बता रहे थे, उसे टीवी बहस में खुलकर जंग कहा जाने लगा है। इस मामले में भी रूस आधिकारिक तौर पर यह मानने से बच रहा है कि मोस्कवा यूक्रेन की मिसाइल का शिकार हुआ है, लेकिन सरकारी चैनल पर ही यह बात कबूल की जा रही है।

प्रमुख युद्धपोत डूबने से रूस में बौखलाहट

प्रमुख युद्धपोत डूबने से रूस में बौखलाहट

रूस के एक सरकारी टीवी ने ऐलान किया है कि यूक्रेन के साथ जारी लड़ाई में इसकी नौसेना के युद्धपोत मोस्कवा के डूबते ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर रूस ने कहा है कि यह जहाज आग लगने की वजह से डूब चुका है। वैसे यूक्रेन ने दावा किया है कि काला सागर में रूस के प्रमुख युद्ध पोत को उसने नेप्चून मिसाइल से तबाह किया है। इस जहाज के डूबने के बाद से रूस अंदर ही अंदर किस कदर आहत है. यह उसके प्रमुख पोपेगेंडा न्यूज चैनल रसिया 1 पर एंकर और गेस्ट के बीच जारी बहस से जाहिर हो रहा है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खुब संग्राम छिड़ा हुआ है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Russia का Warship Moskva नष्ट, Third World War का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    'तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है'

    'तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है'

    रसिया 1 पर प्रसारण के दौरान एंकर ओल्गा स्काबेयेवा ने जो बयान दिया है, वह बहुत ही सनसनीखेज है और उन्होंने साफ कह दिया है कि तीसरा विश्व युद्ध तो अब शुरू हो चुका है। उन्होंने दर्शकों को सूचना दी है, 'इसकी वजह से जो स्थिति बनी है, इसे आसानी से तीसरा विश्व युद्ध कहा जा सकता है'; उन्होंने कहा यह 'पूरी तरह से सुनिश्चित है।' मेट्रो के मुताबिक स्काबेयेवा ने आगे कहा, 'अगर नाटो के साथ नहीं तो, अब हम निश्चित तौर पर नाटो के इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है।' वह रूसी जहाज के डूबने के लिए नाटो देशों की ओर इशारा कर रही हैं। (जहाज की तस्वीरें- फाइल)

    सोशल मीडिया पर भी हो रही है बहसबाजी

    सोशल मीडिया पर भी हो रही है बहसबाजी

    जिस जहाज के डूबने का कारण रूस दुर्घटना बताने की कोशिश कर रहा है, उसे सरकारी टीवी चैनल पर बहस कर रहे गेस्ट रूसी जमीन पर हमला बता रहे हैं। जबकि, आधिकारिक तौर पर रूस कह रहा है कि जहाज आग लगने की वजह से डूब गया। गेस्ट को बार-बार बताया जहा रहा था कि वह इसे युद्ध कहने के बजाए यूक्रेन के खिलाफ 'विशेष सैन्य अभियान' ही कहें, जो कि आधिकारिक तौर पर रूस इस्तेमाल कर रहा है। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    मोस्कवा के डूबने से निर्णायक हुई लड़ाई ?

    एक यूजर ने लिखा है, 'उनके 500 टैंक तबाह हो चुके हैं, 2,000 दूसरे वाहन भी बर्बाद हो गए, 82 एयरक्राफ्ट, 18,000+ सैनिक और युद्धक पोत। नाटो अभी तक आया भी नहीं है। यह कहना सही होगा कि नाटो के खिलाफ यह युद्ध, रूस के लिए अच्छा नहीं होने वाला है।' गौरतलब है कि रूसी न्यूज एजेंसियों ने गुरुवार देर रात खबर दी थी कि युद्धपोत मोस्कवा खराब मौसम के दौरान वापस बंदरगाह पर लाते वक्त डूब गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+