लड़की घुमाने के लिए चुराता था लग्जरी कारें, अगली सुबह धोकर लौटाता था

सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने चोर का पता लगाना शुरू किया तो झांग को सुबह 6 बजे गाड़ी वापस खड़ी करते वक्त वकड़ लिया।

बीजिंग। डेट पर लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए एक शख्स ने गाड़ियां चुराना शुरू कर दिया। यही नहीं, वह हर बार गाड़ी चुराने के बाद अगले दिन बाकायदा उसका टैंक फुल करवाकर और पूरी तरह साफ करके उसी जगह पर खड़ी कर देता था।

thief

डेली मेल के मुताबिक, मामला चीन का है। 19 वर्षीय झांग को हांगझू इलाके में 120,000 पाउंड (9794991 रुपये) की रेंज रोवर कार चुराते वक्त सीसीटीवी में कैद किया गया। गाड़ी के मालिक ने कार चोरी होने की शिकायत पुलिस से की।

सुबह 6 बजे खड़ी कर देता था कार
सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने चोर का पता लगाना शुरू किया तो झांग को सुबह 6 बजे गाड़ी वापस खड़ी करते वक्त वकड़ लिया। उसने शाम को कार चुराने और सुबह वापस खड़ी कर देने की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि वह गाड़ी को बाकायदा धो-पोछकर, टैंक फुल करवाकर खड़ी कर जाता था।

मौका मिलते ही ले जाता था
आरोपी युवक ने बताया कि उसे एक धनी इलाके से कार की चाभी मिली थी। उसने कार के मालिक को ट्रेस किया और मौका मिलते ही गाड़ी ले जाने लगा। उसने कहा कि वह गाड़ी नहीं चुराना चाहता था। वह बस उधार लेकर इसका कभी कभी इस्तेमाल करना चाहता था।

15 दिन जेल की सजा
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उसका पुराना रिकॉर्ड भी है। वह पहले भी चोरी की वारदात में फंस चुका है। उसके पास कई लग्जरी कारों की चाभियां मिली हैं। कोर्ट ने उसे 15 दिन की जेल और 60 पाउंड जुर्माना भरने की सजा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+