दुनिया के वे देश, जहां बसने पर मिलेंगे लाखों रुपये, बच्चे पैदा करने पर हो जाएंगे मालामाल
आपको पता चले कि आप विदेश जा बसिए और खर्चा-पानी वहां की सरकार देगी तो आप क्या महसूस करेंगे।
आप भारत के किसी भी हिस्से में रहते हों, एक समस्या है जिसका सामना हर कोई कर रहा है। यहां की जमीन तेजी से महंगी होती जा रही हैं। एक आम आदमी के लिए अब जमीन खरीदकर अपना घर बनाना वो सपना बन चुका है जिसके पूरे होने के चांसेज हर दिन कम होते जा रहे हैं।

लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि अभी भी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो विदेशी नागरिकों को अपने यहां बसने के लिए बुलाते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही वे पैसे भी देते हैं और पैसे भी इतने कि जितनी आप शायद पूरी जिंदगी कमा भी न पाएं।
हम ऐसे वैसे गरीब देशों की नहीं, बल्कि यूरोपिय देशों की बात कर रहे हैं। जी हां। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा हो। आप को हमारी बातों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा हो लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है।
आइये जानते हैं वे कौन से देश हैं, जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को लाखों रुपये दे रहा हैं।
पुर्तगाल
पुर्तगाल सरकार ने साल 2020 में कम आबादी वाले इलाके में जाने के लिए विदेशी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किया। यहां रहने पर आपको चार लाख से भी अधिक रुपये मिल सकते हैं। सरकारी वेबसाइट के मुताबिक यहां रहने के लिए बेरोजगार कर्मचारी या नई नौकरी की तलाश कर रहे कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के बारे में किसने नहीं सुना होगा? किसी भी देश में वहां की सबसे खूबसूरत जगह को स्विट्जरलैंड नाम दे दिया जाता है। यूं ही इसे दुनिया का स्वर्ग नहीं कहा जाता है। स्वीट्जरलैंड की सरकार Albinen में रहने के लिए लाखों रुपये दे रही है। अगर आपकी उम्र 45 साल से कम है और आप वहां जाकर बसते हैं, तो आपको करीब 20 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर जोड़े बसते हैं तो वहां की सरकार 40 लाख रुपये देती है। इसके अतिरिक्त अगर आपके बच्चे भी हैं, तो आपको 8 लाख रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से मिलेगा। हालांकि, एक शर्त है कि पैसे लेने के बाद आप उस गांव में 10 साल तक रहना ही पड़ेगा।
इटली
इटली में Presicce नाम की एक जगह है, यहां रहने के लिए इटली की सरकार लोगों को 26 लाख रुपये दे रही है। इसका बड़ा कारण ये हैं कि इस जगह के ज्यादातर लोग बूढ़े हो चुके हैं और यहां की आबादी बढ़ नहीं रही है। ऐसे में सरकार लोगों को बसाना चाहती है। यहां कई बने बनाए घर आपको 20 से 25 लाख भारतीय रुपये में मिल जाएंगे।
स्पेन
पोंगा स्पेन के सबसे पुराने गांवों में से एक है। यहां की आबादी तेजी से घट रही है और यह सिमट कर लगभग 1000 के करीब आ चुकी है। यहां रहने के लिए सरकार आपको पैसे देगी। स्थानीय प्रशासन यहां रहने वाले हर जोड़े को 1.5 लाख रुपये देती है। साथ ही अगर यहां रहते हुए उनके बच्चे जन्म लेते हैं, तो प्रशासन की तरफ से 2 लाख रुपये मिलते हैं।
अमेरिका
अमेरिका में भी कई राज्य विदेशी लोगों को उनके रहने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। यदि आप ओकलाहोम राज्य जाते हैं तो वहां रहने के 8 लाख भारतीय रुपये आपको मिलेंगे। कंसास में आपको 12 लाख भारतीय रुपये मिलेंगे। हालांकि यहां रहने के लिए आपको कई कड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी। मसलन आपके पास विभिन्न प्रकार की तकनीकी डिग्री होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications