ब्रेग्जिट डील को लेकर थेरेसा मे की संसद में बड़ी हार, विपक्ष ने की फिर से चुनाव की मांग
लंदन। ब्रिटने के सांसदों ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे के ब्रेक्जिट समझौते को सिरे से खारिज कर दिया है। थेरेसा मे के ब्रेग्जिट समझौते के खिलाफ 423 सांसदों ने वोट डालें जबकि 202 सांसदो ने इसके पक्ष में वोट डाला। आपको बता दें कि ब्रेग्जिट से बाहर निकलने के लिए 29 मार्च की तारीख तय की गई है। ऐसे में महज दो महीने पहले इस मतदान ने ब्रेग्जिट समझौते को बड़ा झटका दिया है। दरअसल ब्रिटिश संसद में अगर ब्रेग्जिट समझौते का प्रस्ताव पारित नहीं होता है तो ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने का फैसला अधर में लटक सकता है।

ब्रेग्जिट समझौते के खिलाफ कई सांसदों ने अलग-अलग वजहों के चलते विरोध किया। सांसदो के वोट के बाद प्रधानमंत्री थेरेसा से एक बार फिर से उनके वोट पर विचार करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मतदान पूरी तरह से सही नहीं है, जब इतिहास लिखा जाएगा तो लोग सासंदों के फैसले के बारे में पूछेंगे, क्या हमने यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए मतदान किया, या हमने देश को लोगों को निराश किया। आपको बता दें कि 18 महीने तक बातचीत की प्रक्रिया के बाद पिछले वर्ष नवंबर माह में यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट समझौते पर आम सहमति हुई थी। पिछले वर्ष दिसंबर माह में ही इसे हाउस ऑफ कॉमन्स में पेश किया जाना था, लेकिन मतदान में हार के डर से इसे टाल दिया गया था।
वहीं मतदान के बाद विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा कि सांसदों की सांसदों की चिंता को दूर करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा था कि अगले 24 घंटे में थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए और देश में फिर से मतदान कराना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications