पालतू घोड़े को लेकर ट्रेन में सफर करने पहुंची महिला, यात्रियों का था ऐसा रिएक्शन, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी घोड़े को ट्रेन की सवारी करते देखा है? अगर नहीं देखा तो आज हम आपको एक तस्वीर दिखाने जा रहे जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। मामला अमेरिका के ऑकलैंड का है जब वहां की एक ट्रेन में घोड़े को देख यात्री दंग रह गए। मंगलवार की दोपहर ऑकलैंड से सैन फ्रांसिस्को जा रही ट्रेन में मालिक साथ एक छोटे कद का घोड़ा जिसका नाम स्वीट बताया जा रहा है उसने सफर किया। हैरानी की बात यह रही कि ट्रेन में बाकि यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताने की बजाए खुशी जाहिर की।

यात्रियों ने पोस्ट की तस्वीर
ट्रेन में स्वीट के साथ सफर कर रहे यात्रियों ने उसकी तस्वीर ली और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। एक यात्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, स्वीट को देखकर दिन बन गया। सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट होते ही वायरल हो गई और लोगों ने भी स्वीट यानी घोड़े को क्यूट बताया। पोस्ट होने के कुछ समय में ही स्वीट की तस्वीर को 5800 से ज्यादा लाइक्स और ढोरों कमेंट मिल गए।

स्वीट के साथ यात्रा करना चाहते हैं यात्री
एक यात्री ने स्वीट के साथ अपनी यात्रा का अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि, उस दिन ट्रेन काफी लेट हो गई होगी लेकिन अगर उन्हें स्वीट के साथ फिर से यात्रा करने का मौका मिले तो वह जरूर करना चाहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई लोगों ने घोड़े के साथ सफर करने की इच्छा जाहिर की है। स्वीट को देखकर यात्रियों ने उसे दुलारना शुरू कर दिया और घोड़ा भी यात्रियों के साथ मजे से सफर कर रहा था।

यहां जानवर कर सकते हैं ट्रेन की सवारी
यह देखना बहुत अजीब होता है जब आपके साथ यात्री ट्रेन में कोई घोड़ा सफर करे। भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है कि कोई अपने पालतू जानवर के साथ पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सफर कर सके। लेकिन अमेरिका में कई ऐसे स्थान हैं जहां यह कानून है। घोड़ा स्वीट रॉकरिज स्टेशन से सवार हुआ था। बे एरिया रैपिड ट्रांजिस्ट (बीएआरटी) के सलाहकार ने बताया कि सवारी जानवर होने की वजह से घोड़े के सफर संबंधी कागजात देखने के बाद उसे ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी गई।












Click it and Unblock the Notifications