सीरिया पर रूसी विदेश मंत्री ने दी गारंटी

रूसी विदेश मंत्री
AFP
रूसी विदेश मंत्री

रूस ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले वाली जगह पर सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने के आरोप से इंकार किया है.

बीबीसी के कार्यक्रम हार्ड टॉक में दिए एक साक्षात्कार में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, ''मैं गारंटी दे सकता हूं कि रूस ने उस जगह पर कोई छेड़छाड़ नहीं की है.''

ब्रिटेन और अमरीका का आरोप है कि रूस डूमा में संदिग्ध रासायनिक हमले के सबूत छिपाने के लिए सीरियाई सरकार की मदद कर रहा है. अंतराष्ट्रीय जांचकर्ता डूमा कस्बे तक नहीं पहुंच पाए हैं.

इस पर रूस ने कहा है कि सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले वाली जगह का निरीक्षण बुधवार को किया जा सकता है.

पुतिन की वॉर्निंग, सीरिया पर फिर हमला हुआ तो होगा बवाल

हमले के बाद सीरिया छोड़ना चाहता है अमरीका

संदिग्ध रासायनिक हमले का शिकार हुआ एक बच्चा
AFP
संदिग्ध रासायनिक हमले का शिकार हुआ एक बच्चा

अमरीका ने रासायनिक हथियारों की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय समूह को चेताया था कि संदिग्ध रासायनिक हमले वाली जगह पर रूस सबूतों के साथ हेराफेरी कर सकता है.

ओपीसीडब्ल्यू यानी 'ऑगनाइज़ेशन फ़ॉर प्रोहिबिशन ऑफ़ केमिकल वेपंस' दुनिया भर में रासायनिक हथियारों को नष्ट करने और उनकी रोकथाम के लिए काम करती है.

सीरिया पर अमरीकी हमलों से असद झुक जाएंगे?

कितना जायज़ है सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमला?

ओपीसीडब्ल्यू का कहना है कि उसके नौ सदस्यीय जांच दल को दमिश्क में सीरिया और रूस के अधिकारियों ने कहा कि वहां अभी भी सुरक्षा को लेकर कुछ चिंताएं हैं जिन्हें दूर करने की ज़रूरत है.

डूमा में सात अप्रैल को जब संदिग्ध रासायनिक हमला हुआ था, तब वहां विद्रोहियों का नियंत्रण था. अब वहां सीरियाई सरकार और रूसी सैनिकों का नियंत्रण है.

सीरिया में 'ज़हरीली गैस के हमले में 70 की मौत'

'सीरिया में ज़रूरत पड़ने पर अमरीका दोबारा हमले के लिए तैयार'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+