Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आप जिस जमीन पर लकीर खींच दो, वो मंदिर के लिए दान दे दूंगा...', मोदी ने सुनाया UAE राष्ट्रपति से जुड़ा किस्सा

ahlan modi event: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर UAE में हैं। यहां मंगलवार को पीएम मोदी ने राजधानी अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 'अहलन मोदी' (हेलो मोदी) कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

मौसम खराब होने के बावजूद करीब 65 हजार लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में हजारों की भीड़ पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंची थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि आपने नया इतिहास रच दिया है, यहां हर धड़कन भारत-UAE दोस्ती जिंदाबाद कह रही है।

ahlan-modi-event-in-abu-dhabi

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय समुदाय का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज की यादें जीवन भर मेरे साथ भी रहने वाली हैं। मैं आपके लिए भारत की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज में अपने परिवारजनों से मिलने के लिए यूएई आया हूं।

पीएम मोदी ने 2015 की अपनी यूएई यात्रा को भी याद किया। मोदी ने कहा कि ये 34 साल में पहली बार था, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूएई के दौरे पर गया था। उन्होंने कहा कि तब मुझे केंद्र सरकार में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था। डिप्लोमेसी की दुनिया भी मेरे लिए नई थी।

पीएम मोगी ने कहा कि तब एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए तत्कालीन क्राउन प्रिंस और आज के राष्ट्रपति अपने पांच भाईयों के साथ आए थे। वो गर्मजोशी उनकी आंखों में वो चमक मैं कभी नहीं भूल सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि उस पहली मुलाकात में मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी करीबी के घर आया हूं। वो भी एक परिवार की तरह मेरा सत्कार कर रहे थे। लेकिन, वो सत्कार सिर्फ मेरा नहीं था, वो स्वागत 140 करोड़ भारतीयों का था। वो सत्कार यूएई में रहने वाले प्रत्येक भारतीय का था।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के लिए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार भी जताया। पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमें भी चार बार उनका स्वागत करने का अवसर मिला है। कुछ दिन पहले ही वो गुजरात आए थे। तब वहां लाखों लोग उनका आभार व्यक्त करने के लिए सड़क के दोनों तरफ जमा हो गए थे।

पीएम मोदी ने वहां मौजूद जनता से कहा कि आपके प्रति यूएई के राष्ट्रपति कितने जागरूक हैं, यह कोविड के दौरान देखने को मिला। मैंने भारतीयों को लाने के लिए उनसे कहा था, तब उन्होंने मुझे भरोसा दिया था कि भारतीयों का वैक्सीनेशन यहीं होगा। मैं आप सबके प्रति उनका यह असीम प्रेम हर पल अनुभव करता हूं।

पीए मोदी ने आगे कहा कि जब साल 2015 में उनके सामने आप सबकी तरफ से एक मंदिर का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने तुरंत एक पल भी गवाएं बिना हां कर दी। उन्होंने यहां तक कह दिया, जिस जमीन पर तुम लकीर खींच लोगे, वो दे दूंगा। और अब अबू धाबी में भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का ऐतिहासिक समय आ गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि दुनिया का वो देश कौन सा है, जिसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। वो देश कौन सा है, हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जो स्मार्टफोन डेटा कंज्यूम करने में शीर्ष पर है, हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जहां सबसे ज्यादा दूध उत्पादन हुआ है, हमारा भारत। वो देश कौन सा है, जो इंटरनेट यूजर्स के मामले में नंबर दो पर है, हमारा भारत।

दुनिया का वो देश कौन सा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जहां दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है, हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जो अपने ही प्रयास में मंगल तक पहुंच गया, हमारा भारत।

दुनिया का वो देश कौन सा है, जो चंद्रमा के साउथ पोल तक पहुंच गया, हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जिसने एक बार में सौ-सौ सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है, हमारा भारत। दुनिया का वो देश कौन सा है, जिसने अपने दम पर 5जी तकनीक विकसित की, हमारा भारत।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और UAE दोनों देश साथ मिलकर चले हैं, साथ मिलकर आगे बढ़े है। UAE भारत का तीसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। आज UAE सातवां बड़ा निवेशक है। हम दोनों देश 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ बिजनेस डूइंग' बहुत अधिक सहयोग कर रहे हैं। आज भी हमारे बीच जो समझौते हुए हैं, वो इसी कमिटमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं। हम अपने वित्तीय सिस्टम को बढ़ा रहे हैं। टेक के क्षेत्र में भी दोनों देश लगातार मजबूत हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूएई की दोस्ती जितनी जमीन पर मौजूद है, उतना ही उसका परचम अंतरिक्ष में भी लहरा रहा है। मैं स्पेस स्टेशन पर छह महीने गुजारने वाले सुल्तान अल नयहानी को भारत की तरफ से बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने इंटरनेशनल योगा डे और इंडिपेंडेंस डे पर स्पेस से शुभकामनाएं भेजी। इसके लिए भी मैं उनका धन्यवाद देता हूं। आज 21वीं सदी के तीसरे दशक में भारत और यूएई का रिश्ता अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच रहा है। हमारा रिश्ता टैलेंट, इनोवेशन और कल्चर का है।

UAE से चला चुनावी दाव

PM मोदी ने UAE से भी चुनावी दाव चलने में कंजूसी नहीं की। उन्होंने कहा कि भारत 11वें नंबर से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी भरोसे के दम पर मोदी ने एक गारंटी भी दी है। मोदी की गारंटी के बारे में आप सभी जानते हैं।

मोदी ने अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी दी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उनकी परेशानियां कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

हमने 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया है. हमने 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया है। हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीयों का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+