भूमध्य सागर से 3480 लोगों को बचाया गया

रोम। इटली, जर्मनी तथा आयरलैंड के जहाजों से भूमध्यसागर में रविवार को बचाए गए 3,480 प्रवासी इटली पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें मेडिकल सहायता दी जाएगी और फिर कारावास भेजा जाएगा।

disaster

इटली के तट रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 869 प्रवासी सिसिली के बंदरगाह पालेरमो पहुंच रहे हैं। इन लोगों में 579 पुरुष, 191 महिलाएं और 99 बच्चे हैं।समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, माल्टा स्थित माइग्रेंट ऑफशोर एड स्टेशन (एमओएएस) के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इसका पोत 372 प्रवासियों को सिसिली के बंदरगाह ऑगस्टा पहुंचाया जाएगा।

एमओएएस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन प्रवासियों में 184 पुरुष, 126 महिलाएं और 62 बच्चे हैं, जो कि मुख्यत: इरिट्रिया निवासी हैं। इटली के तट रक्षक ने बताया कि अन्य 2,239 प्रवासियों को सिसिली के त्रापानी और टारांतो बंदरगाह लाया जएगा।प्रवासी 15 जहाजों पर सवार हो कर लीबिया से आए थे, जिनके डूबने का खतरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+