रात भर जागकर खेलते हैं गेम्स तो हो जाएं सावधान, इस वजह से लड़के ने गवांई जान
नई दिल्ली, 27 अगस्त। कोरोना वायरस के चलते लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे है वरना घरों में ही कैद रह रहे हैं। ऐसे में लोग अधिक समय अपना मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। वहीं भारत ही नहीं दुनिया भर के टीनेजर्स को ऑनलाइन गेम्स का जबरदस्त चस्का लग चुका हैं। अगर आपका बच्चा भी गेम एडिक्टिव हो चुका है और रात भर गेम खेलने के चक्कर में जागता है तो ये आपको सावधान हो जाने की जरूरत है क्योंकि एक 18 साल के लड़के ने गेम खेलने के चक्कर में रात भर जागता था नींद की कमी के कारण उसकी मौत हो गई है।

ये दिल दहला देने वाली घटना थाईलैंड की है। जिस युवक की मौत हई उसकी मां ने बताया कि उनका बेटा रात भर जागता था, सुबह तक गेम्स खेलता था। अगर उसे मोबाइल नहीं दिया जाता था तो वो लैपटॉप पर गेम्स खेलता था। मुझे ये सामान्य लगता था, मुझे नहीं लगता था कि इससे उसे कोई परेशानी होगी।
मां बने बताया कि मैं बेटे के रूम के बगल वाले रूम में ही सोती थी रात में वो बाथरूम में नहाता भी था इसके बार गेम्स खेलने लगता था। सुबह स्कूल जाता था इसलिए जल्दी उठकर तैयार हो जाता था। चूंकि वो रूम का दरवाजा बंद करके गेम खेलता था इसलिए एक दिन जब उसने अपना मोबाइल नहीं उठाया तो हम किसी तरह उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि वो जमीन पर पड़ा हुआ था वो शर्टलेस था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास ही उसका मोबाइल पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि नींद न पूरी होने के कारण उसकी मौत हो गई। उसे दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस के अनुसार वो रात भर जाग कर गेम्स खेलता था और सुबह स्कूल चला जाता था। जिस कारण उसकी बॉडी को रेस्ट नहीं मिल पाता था जिसके कारण उसकी मौत हुई। थाइलैंड में दो साल पहले भी ऐसे ही एक लड़के की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications