Thailand Ship Attack: बीच समंदर दहला थाईलैंड का जहाज, कैसे 20 लोगों ने बचाई जान, 3 क्रू अभी भी गायब
Thailand ship attack Strait of Hormuz: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच की लड़ाई अब समुद्र में बेगुनाहों की जान की दुश्मन बन गई है। बुधवार को स्ट्रेट ऑफ हर्मुज से गुजर रहे थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर अचानक हमला हुआ, जिससे पूरी दुनिया सहम गई है। 'मयूरी नारी' नाम के इस जहाज पर हुए धमाके ने इसे आग का गोला बना दिया।
हालांकि 20 जांबाज क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट के सहारे अपनी जान बचा ली, लेकिन इंजन रूम में काम कर रहे 3 सदस्य अब भी लापता हैं। मिडिल-ईस्ट की यह जंग अब व्यापारिक रास्तों को भी लहूलुहान कर रही है।

Thailand Mayuree Naree ship explosion: समंदर के बीच अचानक हुआ जोरदार धमाका
30 हजार टन की क्षमता वाला थाईलैंड का जहाज 'मयूरी नारी' शांति से अपने रास्ते पर था, तभी एक अज्ञात मिसाइल या ड्रोन ने इसके पिछले हिस्से को निशाना बनाया। धमाका इतना जबरदस्त था कि जहाज के इंजन रूम में तुरंत आग लग गई और चारों तरफ काला धुआं फैल गया।
ये भी पढ़ें: Khamenei Death: 'मेरा बेटा अयोग्य है, उसे लीडर न बनाएं', वसीयत में खामेनेई ने ऐसा क्यों लिखा?
Merchant ship projectile attack: मौत को मात देकर निकले 20 क्रू मेंबर्स
जैसे ही जहाज में आग लगी और वह डूबने की स्थिति में आया, चालक दल के 20 सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी। वे तुरंत लाइफबोट की मदद से धधकते जहाज से कूद गए। समंदर की लहरों के बीच संघर्ष के बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि जहाज के पिछले हिस्से से भारी धुआं निकलता रहा।
Iran Israel War: ओमानी नेवी बनी देवदूत
जहाज छोड़कर भाग रहे क्रू मेंबर्स के लिए ओमान की नेवी मसीहा बनकर आई। ओमानी नेवी ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी 20 लोगों को बचाकर खासाब किनारे पर ले आई। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पानी में तैरती लाइफ राफ्ट इस खौफनाक मंजर की गवाही दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: Iran Vs USA: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में 3 जहाजों पर मिसाइल हमला, किस देश का था शिप?
इंजन रूम में फंसे 3 साथियों की तलाश
सबसे दुखद खबर उन 3 क्रू मेंबर्स को लेकर है जो धमाके के वक्त इंजन रूम में ड्यूटी पर थे। माना जा रहा है कि धमाका और आग सीधे इंजन रूम में ही हुई, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। थाई नेवी और अंतरराष्ट्रीय टीमें अब भी उनकी तलाश में जुटी हैं।
जंग की आंच में पिसता समुद्री व्यापार
ईरान और इजराइल के तनाव ने स्ट्रेट ऑफ हर्मुज को खतरनाक बना दिया है। थाईलैंड के इस जहाज पर हुए हमले ने साफ कर दिया है कि इस लड़ाई की आंच अब उन देशों तक भी पहुंच रही है जिनका इस विवाद से कोई सीधा लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications