थाईलैंड की रानी पर लगा था व्याभिचार का आरोप, अब 27 साल बाद घर वापस लौटा राजा का बेटा, जनता खुशी से हुई पागल
थाईलैंड के राजा के दूसरे सबसे बड़े बेटे वाचरासोर्न विवाचारवोंगसेम 27 साल तक विदेश में रहने के बाद वापस स्वेदश लौट आए हैं। वाचरासोर्न की इस वापसी से देश की जनता में हर्ष का माहौल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में 42 वर्षीय वाचरासोर्न विवाचारवोंगसेम को सुवर्णभूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया।

बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक राजा के बेटे को थाई लोगों के एक समूह की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया, जो उनका स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे। वाचरासोर्न ने उन सभी लोगों का अभिवादन किया।
बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वाचरासोर्न एक सप्ताह तक थाईलैंड में रहेंगे। पिछले कई सालों से अमेरिका में रह रहे वाचराएसोर्न 5 अगस्त को रवाना हुए थे। वह रविवार शाम को थाईलैंड पहुंचे।
इस दौरान वाचरासोर्न ने शहर के प्रमुख स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जींस और कैज़ुअल काली शर्ट पहने, वाचरासोर्न ने अपने पिता और अपने दादा, राजा भूमिबोल अदुल्यादेज, जिनकी 70 साल के शासनकाल के बाद 2016 में मृत्यु हो गई, के चित्रों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं।
वाचराएसोर्न ने बैंकॉक फाउंडेशन में संवाददाताओं से कहा, "मुझे वापस लौटकर खुशी हो रही है... मैं लंबे समय से, 27 साल से दूर हूं। थाईलैंड वापस आना एक सपने के सच होने जैसा है।''
वाचराएसोर्न की वापसी से कई थाई लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं। रॉयल पैलेस ने इस यात्रा पर कोई टिप्पणी नहीं की है। आपको बता दें कि वाचराएसोर्न चार भाईयों में से दूसरे नंबर पर हैं। उनकी एक बहन भी है।
वाचरासोर्न की मां सुजारिन विवाचारवोंगसे राजा वजिरालोंगकोर्न की दूसरी पत्नी थी। वह एक अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने राजा से साल 1996 में तलाक ले लिया था।
वाचरासोर्न के पास कोई औपचारिक शाही पदवी नहीं है, हालांकि तकनीकी रूप से उनके पास वह दर्जा बरकरार है जो उन्हें तब दिया गया था जब वह एक राजा के पोते के रूप में बच्चे थे।
1996 के तलाक के बाद वाचरासोर्न, उनकी मां, तीन भाइयों और एक बहन को अलग कर दिया गया। वाचरासोर्न की मां पर सार्वजनिक रूप से व्यभिचार का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उनका परिवार अमेरिका जाकर बस गया।
वाचरासोर्न की छोटी बहन को बाद में शाही परिवार ने फिर से गले लगा लिया और शाही उपाधि राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारीरतन दी। वह एक फैशन डिजाइनर हैं और घुड़सवारी करती हैं। उन्होंने थाईलैंड के लिए 2014 एशियाई खेलों में हिस्सा भी लिया था।
तीन बार तलाक ले चुके राजा वजिरालोंगकोर्न के सात बच्चे हैं। उन्होंने अपनी पूर्व मुख्य अंगरक्षक रानी सुथिदा से शादी की है। यह शादी उन्होंने 2019 में अपने राज्याभिषेक से कुछ दिन पहले की थी।
71 वर्षीय सम्राट ने आधिकारिक उत्तराधिकारी का नाम नहीं बताया है। बीते साल दिसंबर में राजा की सबसे बड़ी संतान, 44 वर्षीय राजकुमारी बजरकितियाभा नरेंद्र देब्यावती की हृदय की गंभीर बीमारी के कारण कोमा में चली गईं। इसके बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
वाचराएसोर्न के पास अमेरिका में स्टेटसन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ से कानून में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों डिग्री हैं। वह न्यूयॉर्क की एक लॉ फर्म में कानूनी परामर्शदाता हैं, जहां वह 27 वर्षों से रह रहे हैं।
कथित तौर पर वह अमेरिका में थाई परंपराओं और संस्कृति को दर्शाने वाली गतिविधियों में अन्य थाई लोगों के साथ शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications