#ThaiCaveRescue: ऑक्‍सीजन की कमी से गुफा में राहतकार्य में लगे एक गोताखोर की मौत

थाइलैंड की गुफा में पिछले दिनों जो 12 बच्‍चे और उनके फुटबॉल कोच सुरक्षित मिले थे, उन्‍हें गुफा से बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है। इस बीच खबरें हैं इन बच्‍चों को बचाने के राहत और बचाव कार्य में लगे एक डाइवर की मौत हो गई है। थाई अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

बैंकॉक। थाइलैंड की गुफा में पिछले दिनों जो 12 बच्‍चे और उनके फुटबॉल कोच सुरक्षित मिले थे, उन्‍हें गुफा से बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है। इस बीच खबरें हैं इन बच्‍चों को बचाने के राहत और बचाव कार्य में लगे एक डाइवर की मौत हो गई है। थाई अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस डाइवर की मौत गुफा में ऑक्‍सीजन की कमी से हो गई है। यह डाइवर थाइलैंड की नेवी सील का हिस्‍सा रह चुका है। सील कमांडर आरपाकोरन यूकोंगकायू की ओर से यह जानकारी दी गई है।

thailand-cave-rescue.jpg

ऑक्‍सीजन का कैन कर रहा था सप्‍लाई

यह गोताखोर वॉलेंटियर के तौर पर काम कर रहा था और वह ऑक्‍सीजन के कैन गुफा में पहुंचा रहा था। इस नेवी सील की पहचान पूर्व सार्जेंट मेजर फर्स्‍ट क्‍लास सामरन कुनून के तौर पर हुई है और इसकी उम्र 38 वर्ष थी। वह सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर काम करता था। कुनून की मौत स्‍थानीय समयानुसार देर रात एक बजे हुई। उसके एक साथी ने उसे बचाने की कोशिश भी कि लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। आज इस मृत डाइवर की अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। थाईलैंड की अथॉरिटीज गुफा में भरे पानी को निकालने की कोशिशों में लगी हैं। यहां पर 12 बच्‍चे 23 जून से फंसे हुए हैं। इन लड़कों की उम्र 11 वर्ष से 16 वर्ष के बीच है और इनके कोच की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। ये सभी लोग मैच खत्‍म होने के बाद थाम लुआंग नांग नोन गुफा घूमने गए थे। भारी बारिश की वजह से गुफा में पानी भर गया और पिछले 10 दिनों से गुफा बाहरी दुनिया से कट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+