थाइलैंड की तरफ बढ़ रहा तूफान पाबुक, मशहूर कोह समुई आईलैंड तक जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल
बैंकॉक। थाइलैंड की अथॉरिटीज ने तूफान की आशंका के चलते मशहूर पर्यटक कोह समुई द्वीप तक जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। गुरुवार को जारी हुए अलर्ट में कहा गया था कि तूफान की वजह से थाइलैंड के दक्षिणी तटीय इलाकों में 30 साल बाद सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। इस तूफान को पाबुक नाम दिया गया है और यह 65 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिणी थाइलैंड की तरफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को यहां के कई हिस्सों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

होटलों से पर्यटकों को निकाला गया
बैंकॉक एयरवेज ने कोह समुई से आने वाली और यहां तक जाने वाली सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। मीडिया की ओर से बताया गया है कि द्वीप तक जाने वाली फेरी सर्विसेज को भी बंद रखा गया है। थाइलैंड के मौसम विभाग ने तेज हवाओं और जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि तूफान का असर फुकेत, कार्बी और समुई जैसी जगहों पर नजर आएगा। होटलों से भी पर्यटकों ने समय से पहले चेक आउट कर लिया है। होटल मालिकों का कहना है कि तूफान से पहले की सावधानी बरतने के मकसद से ऐसा किया गया है। होटलों में खिड़कियों के आगे बैरीकेड्स लगाए गए हैं। इसके अलावा बाकी सभी जरूरी सामान भी रेडी कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications