थाइलैंड की एक महिला कर चुकी हैं 5000 पुरुषों को डेट, देती हैं महिलाओं को ऑनलाइन ट्रेनिंग
अगर आपको पता चले कि एक महिला एक या दो नहीं बल्कि अब तक पूरे पांच हजार लोगों को डेट कर चुकी है। जाहिर सी बात है आपको यह थोड़ा सुनने में आश्चर्यचकित लगे। लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। एक थाई महिला पाराईया सूरिया अब तक 5000 लोगों को डेट कर चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा फेसबुक पेज भी बनाया है। इन्हें लोग मैडम राया के नाम से भी जानते हैं। आर्ट ऑफ सिडक्शन के लिए वह महिलाओं को ट्रेन्ड भी करती हैं।


आर्ट ऑफ सिडक्शन के लिए हैं पॉपुलर
24 साल की इस महिला ने आज से चार साल पहले आर्ट ऑफ सिडक्शन के लिए पॉपुलर हो गई थीं। उसके बाद उन्होंने वाया फेसबुक पेज इसको आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया है कि अब तक वो पांच हजार लोगों को डेट कर चुकी हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए एक प्रभावशाली बात है। सूर्या थाइलैंड की न्यूज हेडलाइन का एक खास हिस्सा बन चुकी हैं। इसके लिए वह वहां पहचानी जाती हैं। उन्होने बताया कि इसके लिए उन्हें कोई शर्मिन्दगी महसूस नहीं होती है।

करती हैं 412 यूएस डॉलर चार्ज
यहीं नहीं वे इसके लिए ऑनलाइन पेड कोर्स भी शुरु कर चुकी हैं। मैडम राया के प्लान पर नजर डालें तो वो इसके लिए ट्रेनिंग भी देती हैं और कई तरह के प्लांस पर काम करती हैं। उनका सबसे महंगा प्लान वीआईपी प्रोग्राम है। मैडम राया अपने एक्सक्लूसिव क्ल्ब के लिए 14,000 बाहट यानि 412 यूएस डॉलर चार्ज करती हैं। वीआईपी प्लान के बारे में उनका कहना है कि लोग मुझसे बकायदा पूछते हैं कि पैसे वालों को कैसे डेट करते हैं।

शुरु किया ऑनलाइन प्रोजेक्ट
यह वहां के अमीर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनकी खास बात यह है कि यह कई सारे प्लांस में भी अलग-अलग क्लास के मुताबिक काम करती हैं। इन्होंने फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। जहां तक इनकी पढ़ाई की बात है उन्होंने एक यूरोपियन कॉल्ेज से पढ़ाई की है और इसे लिए उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली है। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद वह इंग्लैंड वापस आ गई और आर्ट ऑफ सिडक्शन के काम में लग गइ्रं। उन्होंने अपना ऑनलाइन प्रोजेक्ट शुरू किया उन लड़कियों को ट्रेनड करने के लिए जो अमीर लोगों के साथ कंपनी शेयर करना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications