Thai Navy Ship Sank: समंदर में डूबा नौसेना का जहाज, 31 सैनिक डूबे, 75 बचाए गए
नौसेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "12 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं लेकिन हम तलाश जारी रखेंगे।" नौसेना ने कहा कि बचाव दल जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए रात भर काम करता रहा और अभियान सोमवार को भी जारी है।

Image: twitter
थाईलैंड में HTMAS सुखोथाई रॉयल शिप रविवार रात अपने पावर कंट्रोल में पानी घुस जाने के कारण डूब गया। थाई नौसेना के मुताबिक थाईलैंड की खाड़ी में एक तूफान के दौरान शिप एक ओर झुक गया था, जिससे उसमें पानी भरने लगा। नौसेना के मुताबिक इस शिप पर 100 से अधिक नौसैनिक सवार थे जिसमें से 31 नाविक लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने चालक दल के 75 सदस्यों को बचा लिया है।
पहली बार थाईलैंड में हुआ ऐसा हादसा
ये घटना तब हुई, जब वॉरशिप थाईलैंड के प्रचुआप खीरी खान प्रांत के बंगसफान जिले में समुद्री घाट से लगभग 32 किलोमीटर पानी में गश्त लगा रहा था। रॉयल थाई नौसेना के प्रवक्ता एडमिरल पोगक्रोंग मंथार्डपालिन ने बीबीसी को बताया, "हमारी सेना के इतिहास में ऐसा लगभग कभी नहीं हुआ है, खासतौर पर एक ऐसे जहाज के साथ जो अभी भी सक्रिय उपयोग में है।" थाई नेवी के मुताबिक HTMAS सुखोथाई रॉयल शिप 7 नौसेना कार्वेट में से एक था।
पानी घुसने के कारण शॉर्ट सर्किट
मंथार्डपालिन ने कहा कि तूफान के कारण जहाज एक ओर झुक गया था। इस कारण एक पाइप के माध्यम से तेजी से पानी जहाज के भीतर घुसने लगा। अंदर पानी भर जाने के कारण सुखोथाई शिप का पावर कट हो गया। इसके बाद चालक दल ने जहाज पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद यह विमान डूब गया। रॉयल थाई नौसेना ने समुद्री पानी को पूरी तरह से बाहर निकालने के लिए मोबाइल पंपिंग मशीनों के साथ तीन फ्रिगेट और दो हेलीकॉप्टर भेजे लेकिन तेज हवाओं के कारण पानी को निकालने का काम नहीं हो सका।

तूफान की पहले दी गई थी चेतावनी
नौसेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "12 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं लेकिन हम तलाश जारी रखेंगे।" नौसेना ने कहा कि बचाव दल जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए रात भर काम करता रहा और अभियान सोमवार को भी जारी है। जानकारी के मुताबिक थाईलैंड की खाड़ी में तूफान की आशंका पहले से थी। मौसम विज्ञानियों द्वारा रविवार और सोमवार को ऊंची लहरों और भारी बारिश की चेतावनी के बाद नौका सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications