Thai PM Suspended: थाई PM Paetongtarn ने कंबोडियाई राष्ट्रपति को कॉल पर कही ऐसी बात, हो गईं सस्पेंड
Thai PM: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक न्यायालय ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। न्यायालय कंबोडिया के साथ राजनयिक विवाद में उनके आचरण की जांच कर रहा है।
पैटोंगटार्न शिनावात्रा का निलंबन
संवैधानिक न्यायालय ने एक बयान में कहा कि," न्यायालय ने 7-2 के बहुमत से पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा को 1 जुलाई से तब तक प्रधानमंत्री के कर्तव्य से सस्पेंड कर दिया है जब तक कि संवैधानिक न्यायालय अपना फैसला नहीं सुना देता।" यह घोषणा कुछ रूढ़िवादी सीनेटरों द्वारा पैटोंगटार्न पर कंबोडिया के साथ सीमा विवाद के दौरान नैतिकता का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद आई है।

कंबोडियाई राष्ट्रपति को अंकल कहा तो रायता फैल गया
एक लंबे समय से चला आ रहा क्षेत्रीय विवाद में मई में सीमा पार झड़पों में बदल गया, जिसमें एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई। आरोप है कि जब पैटोंगटार्न ने तनाव पर चर्चा करने के लिए कंबोडियाई के राष्ट्रपति हुन सेन को फोन किया, तो उन्होंने उन्हें "अंकल" कहा और थाईलैंड की आर्मी के एक सैन्य कमांडर को अपना "विरोधी" बताया। उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग बाहर आई तो उनका विरोध होना शुरू हो गया।
'कंबोडिया के सामने झुकीं शिनावात्रा'
रूढ़िवादी सांसदों ने उन पर कंबोडिया के सामने झुकने और सेना को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है, जिसमें मंत्रियों के बीच "स्पष्ट ईमानदारी" और "नैतिक मानकों" की आवश्यकता होती है।
इंटरनेशनल कोर्ट में चल रहा है केस
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद का इतिहास काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच प्रीह विहार मंदिर के स्वामित्व को लेकर भी विवाद रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भी गया था। इस विवाद के कारण दोनों देशों के बीच संबंध कई बार तनावपूर्ण रहे हैं। थाईलैंड में राजनीतिक अस्थिरता भी एक आम बात है, और अक्सर सेना का राजनीति में हस्तक्षेप देखा जाता है। इसीलिए राजनेता और सेना के बीच मतभेद का भी इतिहास है।
राजनीतिक अस्थिरता का माहौल
इस मामले ने थाईलैंड की राजनीति में चल रही उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है। संवैधानिक न्यायालय का फैसला आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन तब तक शिनावात्रा के लिए मुश्किलें बढ़ती रहेंगी। अगर उनकी कुर्सी चली जाती है तब भी ये मामला उनके राजनीतिक भविष्य में चुनौतियां बढ़ाता रहेगा।
पीएम मोदी से मिली थीं शिनावात्रा
अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने थाई पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा से मुलाकात की थी। तब से ही शिनावात्रा भारत में चर्चा का विषय बन गईं थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications