लड़की के Ex-Boyfriend को पीटने पर जज ने सुनाई अनोखी सजा

नयी दिल्ली। जब 21 साल के एक लड़के ने अपने गर्लफ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को पीटा और मामला कोर्ट तक पहुंचा तो कोर्ट ने लड़के को बड़ी अनोखी सजा सुना दी। ये सजा इतनी अनोखी थी कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल 21 साल के जोस्टन बंडी ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को बुरी तरह से पीट दिया था।

judgement

टेक्सास कोर्ट ने जोस्टन को अपनी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ से शादी करने या जेल जाने का अल्टीमेटम दे दिया। जिस गलती की सजा मामूली जुर्माना होना था उसे जज ने जेल या शादी में से एक चुनने का विकल्प दिया। जोस्टन की गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ ने कोर्ट के इस फैसले पर कहा कि मुझे लगा था कि उस पर केस चलेगा या उसे जुर्माना भरने के लिए कहा जाएगा लेकिन शादी करने के आदेश के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।

सजा सुनाते वक्त ही जज ने उसकी गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ से भी उसकी हामी भरवा ली थी। उसके हामी भरने के बाद उनकी शादी की तारिख तय कर दी गई।वहीं लड़की के घरवालों के मुताबिक जज ने बिना उनकी अनुमति के ये फैसला सुनाया है। उनका कहना है कि जज को मेरे पारिवारिक मामले में दखल नहीं देना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+