आइरिश कंपनी के CEO ने पराग अग्रवाल की नियुक्ति पर खड़े किए थे सवाल, टेस्ला के सीईओ ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, नवंबर 30। पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया CEO बनाए जाने के बाद दुनियाभर से उन्हें बधाईयों के संदेश मिल रहे हैं तो वहीं पराग अभी से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पराग अग्रवाल को CEO बनाए जाने पर आइरिश कंपनी स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कोलिसन ने एक ट्वीट कर सवाल पूछा। उन्होंने कहा है कि आखिर कैसे भारतीय मूल के ही लोग अब माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम जैसी टॉप IT कंपनियों में टॉप पर हैं? पैट्रिक कोलिसन को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने जवाब दिया है।

Tesla CEO

क्या कहा एलन ने अपने ट्वीट में?

एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा है, "इंडियन टैलेंट से अमेरिका को बहुत लाभ हुआ है। आपको बता दें कि ट्विटर के अलावा अब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भी भारतीय मूल के ही हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला हैं। इनके बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल भी भारतीय हैं तो ये दुनियाभर में भारत का डंका है, जो इस बार बजा है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल दोनों ही अमेरिकी आधारित कंपनियां हैं।

जैक डोर्सी ने पराग अग्रवाल के नाम की की थी घोषणा

आपको बता दें कि सोमवार को ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने ये घोषणा की कि वह कंपनी छोड़ देंगे। डोर्सी ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के हंगामे के समय ट्विटर का संचालन किया था और 2020 में एक सक्रिय निवेशक की बेदखल बोली से बचे। पराग अग्रवाल ने ऐसे समय पर ट्विटर की जिम्मेदारी संभाली है, जब कंपनी 'बोलने की आजादी' की लड़ाई को छोड़कर विकास कि दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

पराग अग्रवाल ने 2011 में ट्विटर जॉइन किया था और 2017 में वे मुख्य तकनीकी अधिकारी बने। कर्मचारियों को अपने संदेश में डोर्सी ने कहा कि पराग अग्रवाल हर महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे रहे हैं और कंपनी को बदलने में मदद की है, इसलिए कंपनी के सीईओ के रूप में उन पर मेरा भरोसा बहुत अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+